कल छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे, दलित वोटरों को साधने आयोजित की गई बड़ी चुनावी सभा

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
कल छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे, दलित वोटरों को साधने आयोजित की गई बड़ी चुनावी सभा











नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में अब 3 महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। राजनीतिक पार्टियां अब वोटरों को साधने में लग गई हैं। प्रदेश की दोनो बड़ी पार्टियों के बड़े नेताओं का तांता लगा हुआ है। कल यानी रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ आ रहें हैं। जांजगीर में भरोसे का सम्मेलन आयोजित कर दलित वोटरों को साधने बड़ी चुनावी सभा आयोजित की गई है। खड़गे कल 12 बजकर 10 मिनट पर रायपुर विमान तल पहुंचेंगे। 





ये है दौरा कार्यक्रम 





भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष दूसरी बार छत्तीसगढ़ आ रहें हैं। पहली बार वो कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने पहुंचे थे। कल एक बार फिर खड़गे चुनावी सभा को संबोधित करने भरोसे के सम्मेलन में शामिल होंगे। खड़गे दिल्ली से विशेष विमान से 10 बजकर 30 मिनट पर निकलेंगे। 12 बजकर 10 मिनट पर खड़गे का विमान स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां से खड़गे 12 बजकर 10 मिनट पर हेलीकॉप्टर के जरिए जांजगीर के लिए रवाना होंगे। हेलीकॉप्टर दोपहर 1 बजे खोखरा भाटा  स्थित पुलिस लाइन पहुंचेगा। जांजगीर में खड़गे 2 घंटे 10 मिनट तक रहेंगे। दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर खड़गे का हेलीकॉप्टर रायपुर के लिए रवाना होगा। 4 बजकर 20 मिनट पर खड़गे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 







दलित वोटरों पर कांग्रेस का निशाना 





राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के बड़े दलित नेता हैं। जांजगीर जिले की सभी एक सीट को छोड़कर सभी सीटें एससी आरक्षित हैं। अब कांग्रेस खड़गे के सहारे दलित वोटरों को साधने में लगी हुई है। कांग्रेस भरोसे के सम्मेलन के जरिए प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के शासन में हुए कार्यों को जनता के बीच रखेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस सम्मेलन में जनता से सीधी बात करते हैं। कांग्रेस प्रदेश में चल रही योजनाओं के माध्यम से वोटरों को लुभाने का काम करेगी। 







जांजगीर बसपा का गढ़





छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिला की विधानसभा सीटों पर बसपा की अच्छी खासी पैठ है। जांजगीर में त्रिकोणीय मुकाबला कांग्रेस, बीजेपी और बसपा के बीच देखने को मिलता है।  बसपा ने 2003 में सारंगगढ़ और जांजगीर जिले की मालखरोदा की सीट जीती थी। 2008 के चुनाव में पामगढ़ और अकलतरा से पार्टी के प्रत्याशी विजयी हुए। 2013 के चुनाव में बसपा केवल जैजैपुर की सीट पर जीती। 2018 के चुनाव में बसपा ने जैजैपुर के साथ पामगढ़ सीट पर भी जीत हासिल की। बीजेपी, कांग्रेस के बाद बसपा ही एक ऐसी पार्टी है। जिसके विधायक जीत कर विधानसभा पहुंचते हैं। जांजगीर जिले में जैजैपुर को छोड़कर सभी सीटें एससी आरक्षित हैं। जिनमें बहुजन समाज पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती है।



रायपुर न्यूज INC Chhattisgarh National President Mallikarjun Khadge सीएम भूपेश बघेल CM Bhupesh Baghel कांग्रेस छत्तीसगढ़ Raipur News कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News