New Update
/sootr/media/post_banners/2293393f74d619a1f858db05d3eb69e0def5e4056e847048824aa85a00893337.jpeg)
नितिन मिश्रा, BIJAPUR. बीजापुर में नक्सलियों ने एक जवान की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद नक्सलियों ने जवान के शव को नदी किनारे फेंक दिया था। सहायक आरक्षक बुधराम अवलम रक्षाबंधन की छुट्टी पर घर आया था। यहां धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी गई है।
Advertisment
नक्सलियों ने सहायक आरक्षक की हत्या
मिली जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर के तोयनार थाना में पदस्थ जवान बुधराम अवलम की हत्या हो गई है। 24 अगस्त से बुधराम रक्षाबंधन की छुट्टी मनाने घर जांगला गांव आया हुआ था। बुधवार 30 अगस्त को बुधराम अवलम अपने भतीजे को छोड़ने गंगालूर डुवालीपारा गया हुआ था। यहां से नक्सलियों ने जवान को किडनैप कर लिया। उसके बाद जवान को अपने साथ जंगल ले जाकर उसकी हत्या कर दी। जवान का शव नदी के किनारे पड़ा मिला है।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us