छत्तीसगढ़ में 7 जुलाई को अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की एक दिवसीय हड़ताल, 5 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में 7 जुलाई को अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की एक दिवसीय हड़ताल, 5 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन


नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में कर्मचारी 7 जुलाई को हड़ताल पर जा रहें हैं। कर्मचारी नियमितीकरण के साथ-साथ 5 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से एक दिन की छुट्टी लेने की अपील की है। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी  संयुक्त मोर्चा के बैनर तले यह हड़ताल होगी। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सबसे बड़ा कर्मचारी संगठन हैं।



नियमितीकरण को लेकर करेंगे हड़ताल



जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा  तले अनियमित कर्मचारी हड़ताल करने जा रहें हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सबसे बड़ा कर्मचारी संगठन हैं। सभी कर्मचारी 7 जुलाई को एक दिन की छुट्टी पर रहेंगे। प्रांत अध्यक्ष विन्देश्वरराम रौतिया ने सभी कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी लेने की अपील की है। 5 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर जा रहें हैं। इस कार्यक्रम में सभी जिला, तहसील, ब्लॉक के कर्मचारियों से शामिल होने के लिए अपील की गई है। कहा यह भी गया है कि यदि कार्यालय की चाभी यदि आपके पास है तो एक दिन पहले ही विभाग प्रमुख को देकर शामिल हों।



ये हैं 5 सूत्रीय मांगें



छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा इन मांगो को लेकर एक दिवसीय हड़ताल करेगा-



1.अनियमित दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए।

2.केंद्र समान महंगाई भत्ता का लाभ दिए जाने,पीगुआ कमेटी को रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए



3. 8 वर्ष, 16 वर्ष, 24 वर्ष, 30 वर्ष की सेवा अवधि उपरांत4 स्तरीय वेतनमान का लाभ दिया जाए।

 4.कर्मचारियों के प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा गणना करते हुए पुरानी पेंशन लागू की जाए।

 5. 7 वां वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता दिया जाए


रायपुर न्यूज हड़ताल अधिकारी और कर्मचारी संगठन हड़ताल पर जा रहे हैं Strike officers And Employee orgnization Going For Strike सीएम भूपेश बघेल CM Bhupesh Baghel Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News