छत्तीसगढ़ में मंडियों में 2900 रुपए क्विंटल तक बिका धान, यह पहली बार जब मिल रही ज्यादा कीमत, चावल की मांग बढ़ने से बढ़ी कीमत

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में मंडियों में 2900 रुपए क्विंटल तक बिका धान, यह पहली बार जब मिल रही ज्यादा कीमत, चावल की मांग बढ़ने से बढ़ी कीमत

नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में इस बार मंडियों में धान 2900 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका है। चावल की मांग बढ़ने के कारण धान की कीमत ज्यादा मिल रही है। यह पहली बार है जब धान की इतनी ज्यादा कीमत मिल रही है। मंडियों में 1900 रुपए से 2900 रुपए प्रति क्विंटल तक धान बिकी है। किसानों को इस बार धान बिक्री से दुगने से भी ज्यादा का फायदा हो रहा है। 




यह पहली बार जब मिल रही ज्यादा कीमत 



छत्तीसगढ़ के अलग राज्य बनने के बाद यह पहली बार है, जब धान महंगे दाम पर बिक रही हो। मंडियों में धान  न्यूनतम मूल्य 1900 रुपए से लेकर 2700 रुपए और कई जगहों पर  2900 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी है। जो किसान गर्मी में धान की खेती करते हैं। उनके लिए यह फायदे का सौदा है। हर बार गर्मियों में धान की कीमत 1100 से 1200 रुपए प्रति क्विंटल तक होती है। लेकिन इस बार किसानों को दुगने से ज्यादा का फायदा मिल रहा है। इस बार धान बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं।  




चावल की मांग बढ़ी 



धान की इतनी ज्यादा कीमत मिलने के पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि देश में चावल की मांग बढ़ी है। जिसके कारण महंगे दामों पर खरीदी की जा रही है। दूसरी वजह यह भी है कि एक्सपोर्टर को मंडी शुल्क में 5 प्रतिशत की छूट मिल रही है। साथ ही इसके पीछे तीसरा कारण यह भी है कि स्टाकिस्टों द्वारा पोहा के लिए खरीदी की जा रही है। इस कारण भी धान का दाम बढ़ा है।


रायपुर न्यूज किसान खुश छत्तीसगढ़ के किसान Farmers Are Happy इस साल टूटा धान बेचने का रिकॉर्ड Paddy Selling Record Broken This Year Farmers of Chhattisgarh Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News