रायपुर में दूसरों के दस्तावेज लेकर खोलते थे बैंक अकाउंट, ऑनलाइन सट्टा संचालित करने के लिए करते थे उपयोग, 11 गिरफ्तार

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
रायपुर में दूसरों के दस्तावेज लेकर खोलते थे बैंक अकाउंट, ऑनलाइन सट्टा संचालित करने के लिए करते थे उपयोग, 11 गिरफ्तार

नितिन मिश्रा, RAIPUR. राजधानी पुलिस ने  दूसरों के दस्तावेज लेकर बैंक अकाउंट खोलने वाले ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दस्तावेजों के जरिए बैंक अकाउंट खुलवाकर उसका उपयोग ऑनलाइन सट्टा संचालित करने के लिए किया करते थे। आरोपी लोगों को लोन की स्कीम बताकर झांसे में लेते थे। पुलिस ने 5 अंतर्राज्यीय आरोपियों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।  आरोपियों के पास से पुलिस ने 30 नग मोबाईल फोन, 02 लैपटॉप, विभिन्न कम्पनियों के सिम कार्ड एवं अलग-अलग बैंक के 02 नग पासबुक, 38 नग चेकबुक एवं 38 नग ए.टी.एम. कार्ड जब्त किया गया है। 



दूसरों के दस्तावेज लेकर खोलते थे खाता 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार त्रिमूर्ति नगर रायपुर में रहने वाले अरुण जाल ने खमतराई थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। अरुण जाल की पत्नी संगीता जाल  रजत अग्रवाल नाम के व्यक्ती के घर में 1 साल पहले काम किया करती थी। जिसके कारण दोनो के बीच अच्छी जान पहचान थी। 2 महीने पहले रजत अग्रवाल की मुलाकात संगीता से हुई। उसने संगीता से बैंक अकाउंट की जरूरत की बात कही। संगीता ने अपना पेन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो दिया। एचडीएफसी बैंक की देवेंद्र नगर शाखा में रजत ने संगीता का खाता खुलवा दिया। रजत ने संगीता से कहा कि  लेन–देन हो जाने के बाद वो उसे खाता वापस कर देगा। अकाउंट में सारी डिटेल्स तो संगीता की जमा हुई, लेकिन मोबाइल नंबर रजत ने किसी और का ही रजिस्टर करवाया। कुछ दिन बात रजत ने फोन करके कहा कि खाता बंद हो गया है। तब संगीता बैंक मैनेजर से खाता के बारे में जानकारी ली। बैंक मैनेजर ने कहा कि ज्यादा पैसों का लेन–देन होने की वजह से खाता बंद कर दिया गया है। रजत से पैसों के बारे में पूछने पर वो बात को टाल रहा था। जिसके बाद संगीता जाल के पति अरुण जाल ने थाने में मामला दर्ज करवाया था। 



ऑनलाइन सट्टा का किया जा रहा था संचालन



 पुलिस द्वारा शनिवार की कार्रवाई में गिरफ्तार हुए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उनके अन्य साथियों द्वारा नागपुर महाराष्ट्र में भी ऑनलाईन सट्टा का संचालन किया जा रहा है। जिसके बाद रायपुर से अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीम भेजी गई। पुलिस ने 5 अंतर्राज्यीय सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 30 नग मोबाईल फोन, 02 लैपटॉप, विभिन्न कम्पनियों के सिम कार्ड एवं अलग-अलग बैंक के 02 नग पासबुक, 38 नग चेकबुक एवं 38 नग ए.टी.एम. कार्ड जुमला कीमती लगभग 4 लाख रूपये जब्त किया गया है। शनिवार को भी पुलिस ने 8 आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। जिनके पास से जुमला कीमत 22 लाख रुपए जब्त किया गया था।   



इन आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार 



पुलिस ने संबंधित मामले को लेकर छत्तीसगढ़ के जितेन्द्र साहू उम्र 21 साल जिला बलौदाबाजार, आकाश ठाकुर  उम्र 22 साल डगनिया रायपुर, राहुल शुक्ला  उम्र 32 साल बिलासपुर, राम लालवानी उम्र 25 साल बिलासपुर, आयुष जैन 23 साल डी.डी.नगर रायपुर, प्रदीप पटेल उम्र 21 साल जिला बालोद, महाराष्ट्र के प्रथम मूलचंदानी उम्र 21 साल जिला गोंदिया,काली केवलानी  उम्र 22 साल जिला गोंदिया, प्रकाश आहूजा उम्र 19 साल जिला गोंदिया उत्तरप्रदेश के अंकित पाण्डेय उम्र 29 साल प्रयागराज को गिरफ्तार किया है।


पुलिस ने 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार रायपुर न्यूज सट्टा खेल पर रायपुर पुलिस की कार्रवाई Police Arrested 11 Accused Police Action on Betting Game Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज Raipur Police Chhattisgarh News