छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यहां देखें मिनट तो मिनट कार्यक्रम

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update

छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, यहां देखें मिनट तो मिनट कार्यक्रम

नितिन मिश्रा, RAIPUR. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहीं हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहीं हैं। राजभवन ने राष्ट्रपति का मिनट तो मिनट शेड्यूल जारी कर दिया है। राष्ट्रपति रायपुर और बिलासपुर के गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 



यह है मिनट तो मिनट कार्यक्रम 



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मिनट टू मिनट कार्यक्रम को राजभवन ने जारी कर दिया है। राष्ट्रपति विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगी। उनका विमान 11 बजाकर 15 मिनट पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उतरेगा। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को गॉड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से पूजा पाठ करने के लिए गायत्री मंदिर पहुंचेगी। फिर यहां से बलौदाबजार रोड स्थित शांति सरोवर के लिए रवाना होंगी। 3 बजे तक यहां कार्यक्रम में राष्ट्रपति शामिल होने के बाद महंत घासीदास संग्रहालय जाएंगी। राष्ट्रपति 31 सितंबर को रायपुर के राजभवन में ही रहेंगी। 



1 सितंबर का यह है दौरा कार्यक्रम 



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  1 सितंबर को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा पंडित सुंदरलाल शर्मा परिसर के हेलीपैड के लिए रवाना होंगी। विश्वविद्यालय से राष्ट्रपति का काफिला मां महामाया मंदिर पहुंचेगा। यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूजा– पाठ करेंगी। महामाया मंदिर से निकल कर राष्ट्रपति गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंचेगी। राष्ट्रपति केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। हेलीपैड से दोपहर 1 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हेलीकॉप्टर से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। 2 बजकर 15 मिनट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन पहुंच जाएंगी। यहां से 4 बजकर 45 मिनट पर द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। 6 बजकर 15 मिनट पर विशेष विमान द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के लिए रवाना होंगी।


रायपुर न्यूज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्त को छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिलासपुर न्यूज Bilaspur News Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज President Draupadi Murmu President Draupadi Murmu in chhatisgarh on 31 August Chhattisgarh News