रायपुर के सबसे बड़े सभागार की हो रही कम बुकिंग, नगर निगम को लग रहा हर साल 30 लाख से ज्यादा का घाटा, रखरखाव में खर्च हो रहे करोड़ो 

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
रायपुर के सबसे बड़े सभागार की हो रही कम बुकिंग, नगर निगम को लग रहा हर साल 30 लाख से ज्यादा का घाटा, रखरखाव में खर्च हो रहे करोड़ो 

नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ की राजधानी में शहीद स्मारक भवन सभागार की बुकिंग कम हो रही है जिसके कारण नगर निगम को हर साल 30 लाख रूपए से ज्यादा का नुकसान हो रहा है वही ऑडिटोरियम के रखरखाव में हर साल 1 करोड़ 20 लाख रुपए से ज्यादा का खर्च आ रहा है। यह शहीद स्मारक भवन रायपुर शहर के बीच में स्थित है यह शहर का दूसरा सबसे बड़ा सभागार है। 



 निगम को हर साल हो रहा लाखों का घाटा 



विदित हो कि रायपुर शहर के बीचों-बीच स्थित शहीद स्मारक भवन का निर्माण पीडब्ल्यूडी ने किया है। यह सभागार जीई रोड साइंस कॉलेज मैदान में स्थित प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा ऑडिटोरियम है। साढ़े तीन एकड़ में बने सभागार में  597 लोगों की बैठने की व्यवस्था है। यह सभागार सर्व सुविधा युक्त है। लेकिन फिर भी इस ऑडिटोरियम की बुकिंग बेहद कम होती है। जिसकी वजह से नगर निगम को बड़ा घाटा झेलना पड़ता है।आंकड़ों की बात करें तो नगर निगम को हर साल कम बुकिंग के चलते 30 से 35 लाख रुपए का घाटा होता है। ढाई साल में लगभग नगर निगम को सभागार की कम बुकिंग के चलते 90 लाख रुपए से ज्यादा का घाटा हुआ है। इस ऑडिटोरियम के बेसमेंट में दुकान में भी बनाई गई है। 



रखरखाव में खर्च हो रहे करोड़ो 



मिली जानकारी के मुताबिक नगर निगम को सभागार के रखरखाव के लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपए सालाना खर्च करने पड़ रहे हैं, लेकिन इसकी वसूली नहीं हो पा रही है ऑडिटोरियम बुकिंग के लिए सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक का किराया 35 हजार 400 रुपए है। सुबह 10 से 4 बजे तक का किराया 41 हजार  300 रुपए है। दोपहर 2 बजे से रात तक का किराया 47 हजार 200 रुपए है वहीं सुबह 10 बजे से रात तक का किराया 65 हजार 400 है। 

साल 2021 में निगम ने ऑडिटोरियम के रखरखाव के लिए 40 लाख 20 हजार रुपए खर्च किए थे। जिसमें से  निगम को 3 लाख 41 हजार रुपए ही वसूल हुए। लगभग 37 लाख रुपए का नुकसान निगम को हुआ। इसी प्रकार 2022 में निगम ने फिर से 40 लाख 20 हजार खर्च किए। जिसमें से 19 लाख 44 हजार  रुपए की वसूल हुए। लगभग 20 लाख 70 हजार  का घाटा हुआ। साल 2023 में अब तक 40 लाख 20 हजार रुपए खर्च किए गए।  जिसमें से 5 लाख 42 हजार रुपए वसूल हुए। जबकि 34 लाख 78 हजार का घाटा नगर निगम को लगा है।


Aijaj Dhebar रायपुर न्यूज Raipur News नगर निगम को हर साल हो रहा है लाखों रुपए का नुकसान नगर निगम रायपुर छत्तीसगढ़ न्यूज ऐजाज ढेबर Municipal Corporation Raipiur Chhattisgarh News Municipal Corporation is losing lakhs of rupees every year