छग में स्वतंत्रता दिवस पर महिलाएं फहराएंगी तिरंगा, यूथ कांग्रेस का कार्यक्रम लॉन्च, आकाश बोले- महिला सशक्तिकरण की ओर एक कदम और

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
छग में स्वतंत्रता दिवस पर महिलाएं फहराएंगी तिरंगा, यूथ कांग्रेस का कार्यक्रम लॉन्च, आकाश बोले- महिला सशक्तिकरण की ओर एक कदम और


Raipur. महिला सशक्तिकरण के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन बेंगलुरु में Super Shakti SHE कार्यक्रम की शुरुवात की, इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर हर प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण की झलकियां दिखाई पड़ेगी। हर स्तर पर महिलाएं युवा कांग्रेस के आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेके अपने हक और हिस्सेदारी के लिए ध्वजारोहण करेंगी। Shakti Super SHE कार्यक्रम के तहत भारतीय युवा कांग्रेस देश भर में प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर Shakti क्लब के जरिए महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी। इस क्लब के माध्यम से यह सुनिश्चित करेगी की जिस भी क्षेत्र में महिलाएं भविष्य में आगे बढ़ना चाहे उसमे उनकी मदद कर सशक्त कर सके। छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने इस कार्यक्रम को महिला सशक्तिकरण की ओर एक और कदम बताया है। 




क्या है कार्यक्रम?



प्रदेश प्रभारी डॉक्टर पलक वर्मा ने कहा यह जो कार्यक्रम है, महिला को सशक्तिकरण देने के लिए बेंगलुरु में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में निर्णय लिया गया है। यह कार्यक्रम आज प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में आज से प्रारंभ किया गया है। सुपर शक्ति शी इस अभियान के माध्यम से पूरे देश में महिलाओं को जोड़ा जाएगा। जो अपने समाज या अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम करती है। उन सभी को इस कार्यक्रम के माध्यम से जोड़ा जाएगा। साथ ही कल 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विधानसभा में युवा कांग्रेस महिलाओं के साथ ध्वजारोहण करेंगी और आने वाले समय में इस कार्यक्रम के माध्यम से जो भी महिलाएं सक्रिय रूप से काम करेंगी, उन्हें इंदिरा फेलोशिप के नाम से यूथ कांग्रेस आर्थिक रूप से मदद करने का कार्य करेगी।


रायपुर न्यूज Youth Congress Chhattisgarh Akash Sharma Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News Youth Congress Launched A New Campaign युवा कांग्रेस छत्तीसगढ़ आकाश शर्मा युवा कांग्रेस ने शुरू किया नया अभियान