रायसेन में पत्थर माफिया को खनिज विभाग ने थमाया 28 करोड़ रुपए का नोटिस, 3 साल से बेखौफ चल रहा था अवैध कारोबार 

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
रायसेन में पत्थर माफिया को खनिज विभाग ने थमाया 28 करोड़ रुपए का नोटिस, 3 साल से बेखौफ चल रहा था अवैध कारोबार 

पवन सिलावट, RAISEN. रायसेन जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर साल 2016 से बंद पड़ी खदान में अवैध पत्थरों का उत्खनन जारी है। जब यह मामला उच्च स्तर पर पहुंचा तो कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देश पर पिछले दिनों राजस्व, खनिज और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इस मामले में कानपोहरा गांव में अफताब हुसैन पर संयुक्त कार्रवाई की गई और बड़े पैमाने पर अवैध उत्खन्न पाया। खनिज विभाग ने बताया कि 30 हजार घनमीटर अवैध उत्खन्न किया गया है। इस बात को लेकर प्रशासन पर सवाल हो रहे हैं।



कार्रवाई कर जारी किया नोटिस 



रायसेन जिला कलेक्टर अरविंद दुबे और खनिज अधिकारी ने अपनी कमी छिपाने के लिए अब भेजा है। पिछले 7 साल से खनिज विभाग की नजर में बंद पड़ी खदान पर बड़े पैमाने पर अवैध उत्खन्न और परिवहन होता रहा है। इस अवैध उत्खन्न को रोकने की जगह भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला। इस पूरे मामले में खनिज विभाग के जिला अधिकारी आरके केथिल और खनिज इंस्पेक्टर की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं कलेक्टर के निर्देश पर हुई संयुक्त कार्रवाई में अफताब हुसैन जो मकबूल हुसैन का बेटा है उसे 28 करोड़ 30 लाख 14 हजार 600 रुपए का नोटिस जारी किया गया है। 



राजनैतिक संरक्षण में हो रहा अवैध उत्खन्न



सूत्रों की मानें तो मुरैलकला में बड़े पैमाने पर राजनैतिक संरक्षण में अवैध उत्खन्न किया जा रहा है। यहां खनिज माफियाओं ने जंगल को भी नहीं छोड़ा। इस क्षेत्र में अवैध उत्खन्न और ब्लास्टिंग होने से ग्राम मुरैलकला सहम गया है, लेकिन इस अवैध ब्लास्टिंग के धमाकों की गूंज शासन प्रशासन के कानों तक नहीं पहुंच। सूत्रों के मुताबिक अफताब हुसैन के अलावा मुरैल कला में कल्याण नाम के व्यक्ति ने भी बड़े पैमाने पर अवैध उत्खन्न किया है। भारत सरकार की उच्च स्तरीय कमेटी अगर इसकी जांच करें तो स्थिति साफ हो जाएगी। सूत्रों की माने तो 254/1 से सटकर वन क्षेत्र हैं जहां पर बडे़ पैमाने पर वन भूमि को भी नष्ट कर दिया है। 



मालूम नहीं कैसे हो गया अवैध उत्खन्न



जिला खनिज अधिकारी आर के कैथिल से जब मीडिया कर्मियों ने पूछा कि आपके विभाग से 15 किलोमीटर दूर इतने बड़े पैमाने पर उत्खन्न हुआ? खनिज अधिकारी ने बताया कि हमें पता नहीं चल पाया कि अवैध उत्खन्न हुआ है। हम जब कार्रवाई करने पहुंचे तो देखा की बड़े पैमाने पर उत्खन्न का काम हो रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया गया है। वहीं खनिज विभाग की जबावदेही के सवाल पर वे बोले कि खनिज विभाग में केवल एक इंस्पेक्टर है और उसे पूरा जिला देखना पड़ता है। खनिज अधिकारी ने कहा कि मुझे 2 साल हो गए हैं तीसरा साल चल रहा है तो सवाल होना ही चाहिए। 3 साल से पदस्थ खनिज अधिकारियों को 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम कानपोहरा में  30 हजार घनमीटर अवैध उत्खन्न हो जाने की भनक तक नहीं लगी।


रायसेन खनिज विभाग Mineral Officer RK Kaithil Mineral department big action in raisen mineral mafia in raisen Mineral department notice Rs 28 crore Raisen Mineral department खनिज अधिकारी आरके कैथिल खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही रायसेन में खनिज माफिया खनिज विभाग का 28 करोड़ का नोटिस
Advertisment