राजस्थान में चुनाव नजदीक आने के साथ ही घोषणाओं का सिलसिला जारी, CM अशोक ने खेल विभाग में 50 पद पर वैकेंसी निकाली

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
राजस्थान में चुनाव नजदीक आने के साथ ही घोषणाओं का सिलसिला जारी, CM अशोक ने खेल विभाग में 50 पद पर वैकेंसी निकाली

JAIPUR. राजस्थान में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे है, वैसे -वैसे राजनीतिक हलचल भी तेज होने लगी है। साथ ही घोषणाओं का सिलसिला भी तेज हो गया है। अब राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने खेल विभाग में बंपर भर्तियां निकाली है। दरअसल राजस्थान खेल विभाग में 50 पोस्ट पर वैकेंसी निकली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए जल्द से जल्द अप्लाई कर सकते है। इस पदों पर जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।





खेल विभाग में CM ने निकाली वैकेंसी





दरअसल अशोक गहलोत ने खेल विभाग में 50 वैकेंसी निकाली हैं। इसके तहत संभाग स्तर पर खेल प्रबंधन और जिला स्तर पर सहायक खेल प्रबंधकों के पदों पर भर्तियां की जाएगी। खेल प्रबंधक (एल-14) के 10 पद होंगे। इनमें 5 पोस्ट सीधी भर्ती से होंगे। जबकि 5 पोस्ट (प्रमोशन) के माध्यम से भरे जाएंगे। इसी तरह जिला स्तर पर सहायक खेल प्रबंधक (एल-12) के 40 पोस्ट होंगे, जो 100 प्रतिशत सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। 



Jobs in Rajasthan खेल विभाग में भर्तियां राजस्थान में नौकरियां Recruitment in Sports Department राजस्थान न्यूज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत Rajasthan News Chief Minister Ashok Gehlot