राजस्थान के सीएम गहलोत का न्यायपालिका पर हमला, बोले- भयंकर करप्शन, वकील तो जजमेंट लिखकर ले जाते हैं वही आता है

author-image
Arun Dixit
एडिट
New Update
राजस्थान के सीएम गहलोत का न्यायपालिका पर हमला, बोले- भयंकर करप्शन, वकील तो जजमेंट लिखकर ले जाते हैं वही आता है

JAIPUR. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का दावा किया है और कहा कि आज ज्यूडिशरी में भयंकर करप्शन हो रहा है। मैंने सुना है कि कई वकील तो जजमेंट लिखकर ले जाते हैं। वही जजमेंट आता है। ज्यूडिशरी के अंदर यह क्या हो रहा है?



जयपुर में मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने कहा कि चाहे लोअर ज्यूडिशरी हो या अपर। हालात गंभीर हैं। देशवासियों को सोचना चाहिए। 





सीएम गहलोत ने यह भी कहा





गहलोत ने यह भी कहा कि हमने कई हाईकोर्ट जज बनवाने में मदद की होगी। आज से 25 साल पहले मुख्यमंत्री हाईकोर्ट जज बनाने की रिकमंडेशन देते थे। वो जमाना भी हमने देखा है। हम भी सांसद थे, केंद्रीय मंत्री थे। कई सिफारिशें होती थीं। हमने भी जज बनाने के लिए कई सिफारिशें की होंगी। कई जज बन गए होंगे, लेकिन जो जज बने उनसे मैंने जिंदगीभर बात नहीं की। मैं मेरी खुद की अप्रोच रखता हूं।





हम मेघवाल पर आरोप की जांच करवा रहे हैं





सीएम गहलोत ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्पीकर कैलाश मेघवाल के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि कैलाश मेघवाल ठीक बोले हैं। हम उसकी जांच करवा रहे हैं। मुझे मालूम पड़ा है कि अर्जुन राम मेघवाल के अधिकारी रहते हुए बहुत बड़ा करप्शन हुआ था। उसे दबा दिया गया है। इन लोगों ने हाईकोर्ट से स्टे ले रखा है। इन्होंने किसी की परवाह ही नहीं की। 





हिंदुओं और गौ-माता के लिए हमारे जैसा काम किसी ने नहीं किया





गहलोत ने हिंदुओं और गाय के लिए काम भी गिनाए और कहा कि हिंदुओं के लिए जो हमने किया, वह कोई नहीं कर सकता। गाय माता के लिए हमने जो फैसले किए हैं, वह कोई नहीं कर सकता। हम गौ-माता के लिए 3 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रहे हैं। लंपी रोग में मरने वाली गाय के लिए 40 हजार दे रहे हैं। देश में कौन दे रहा है? हम कामधेनु योजना लेकर आ रहे हैं। 





जनता की समझ शानदार





गहलोत ने कहा कि मंदिरों का निर्माण करवा रहे हैं। गोविंद देवजी के मंदिर में 100 करोड़ की लागत से कॉरिडोर बनवा रहे हैं। वैदिक स्कूल हम बना रहे हैं। पहला संस्कृत विश्वविद्यालय हमने बनवाया। हिंदुत्व की बात बीजेपी वाले कर रहे हैं। अब इनकी पोल खुलती जा रही है। जनता का मिजाज कब बदल जाए। यह जनता बहुत होशियार है। उनका दिमाग बहुत चलता है। जनता चुप रहती है, अनपढ़ हो सकती है। कम पढ़ी-लिखी हो सकती है, लेकिन उनकी समझ शानदार है। इंडिया शाइनिंग के नारे के बीच वाजपेयी सरकार चली गई। पता ही नहीं लगा।





दोनों चुनाव साथ हों तो हम तैयार





विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ करवाने की तैयारियों के सवाल पर गहलोत ने कहा- हम तो तैयार हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होते हैं तो भी हम पूरी तरह तैयार हैं। केंद्र की सरकार कुछ भी करवा सकती है।







 



Rajasthan News Jaipur News राजस्थान न्यूज जयपुर समाचार Ashok Gehlot अशोक गहलोत CM Ashok Gehlot raised questions on judiciary corruption in judiciary सीएम अशोक गहलोत ने न्यायपालिका पर उठाए सवाल न्यायपालिका में करप्शन