‘मिशन 2030‘ के लिए 1 करोड़ प्रदेशवासियों से सुझाव लेगी राजस्थान सरकार, गहलोत बोले- प्रदेश की अर्थव्यवस्था बढ़ाना हमारा लक्ष्य

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
‘मिशन 2030‘ के लिए 1 करोड़ प्रदेशवासियों से सुझाव लेगी राजस्थान सरकार, गहलोत बोले- प्रदेश की अर्थव्यवस्था बढ़ाना हमारा लक्ष्य

JAIPUR. पिछले कुछ समय से राजस्थान को 2030 की जरूरत के हिसाब से तैयार करने की बात कह रहे सीएम अशोक गहलोत अब इसके लिए जनता से सुझाव मांग रहे है। जनता से मिले सुझावों के आधार पर सरकार मिशन 2030 का विजन डॉक्यूमेंट जारी करेगी।



मिशन 2030 का लक्ष्य निर्धारित 



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार ने कुशल वित्तीय प्रबंधन कर जनकल्याणकारी योजनाओं से हर व्यक्ति को लाभान्वित किया है। अब राजस्थान को देश के अग्रणी राज्यों में लाने के लिए राज्य सरकार ने ‘मिशन 2030‘ का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए मिशन 2030 की मुहिम चलाकर अर्थशास्त्रियों, लेखकों, पत्रकारों, विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, बुद्धिजीवियों, खिलाड़ियों सहित एक करोड़ प्रदेशवासियों से सुझाव लिए जाएंगे। राज्य सरकार इन्हें समाहित कर मिशन 2030 का विजन डॉक्यूमेंट जारी करेगी।



2018-19 में प्रदेश की अर्थव्यवस्था 9.11 लाख करोड़ थी



गहलोत ने कहा कि साल 2018-19 में प्रदेश की अर्थव्यवस्था करीब 9 लाख 11 हजार करोड़ रुपए थी। यह आज करीब 14.14 लाख करोड़ रुपए है। इसे साल 2030 तक करीब ढाई गुना बढ़ाकर 35.71 लाख करोड़ रुपए ले जाने का हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हर राजस्थानी संकल्प ले कि वे साल 2030 तक राजस्थान में प्रगति की गति 10 गुना बढ़ाकर हर क्षेत्र में देश का प्रथम राज्य बनाने में अहम योगदान निभाएंगे।


मिशन 2030  के लिए गहलोत का फैसला राजस्थान न्यूज Gehlot decision for Mission 2030 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत Gehlot government decision Rajasthan News Mission 2030 गहलोत सरकार का फैसला Chief Minister Ashok Gehlot