राजस्थान में राखी गौतम को बनाया महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष, ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश 

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update

राजस्थान में राखी गौतम को बनाया महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष, ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश 

KOTA.राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी जमावट तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोटा की राखी गौतम को राजस्थान महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। गौतम वर्तमान में डोटासरा की टीम में महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही है। उन्हें 10 जुलाई को ही पीसीसी में महासचिव नियुक्त किया गया था। राखी गौतम को प्रदेश में महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी देकर ब्राह्मण समाज को साधने की कोशिश की गई है। 



राखी का क्या है लक्ष्य?



राखी गौतम फिलहाल बाड़मेर के दौरे पर है। नई जिम्मेदारी मिलने पर राखी ने आलाकमान और कांग्रेस परिवार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनपर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। तीन महीने बाद चुनाव आने वाले हैं। सरकार की जल कल्याण योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लोगो को लाभ दिलाने की कोशिश रहेगी।



कांग्रेस ने क्यों दी बड़ी जिम्मेदारी?



राखी गौतम कोटा नगर निगम में पार्षद रह चुकी। 35 साल की उम्र में राखी ने विधान सभा चुनाव लड़ा था। साल 2018 में कांग्रेस ने राखी को कोटा दक्षिण से चुनावी रण में उतारा था। कोटा दक्षिण को बीजेपी का गढ़ कहा जाता है। यहां ब्राह्मण मतदाता ज्यादा है। कोटा दक्षिण विधान सभा से कांग्रेस खाता नही खोल पाई। कांग्रेस ने नए चेहरे को चुनावी मैदान में उतारकर दांव खेला था। राखी ने बीजेपी के सिटिंग एमएलए संदीप शर्मा को कड़ी टक्कर दी। हालांकि राखी चुनाव हार गई थीं, लेकिन राखी जीत के अंतर को 10 हजार से कम लाने में सफल हुई थी। राखी गौतम के पास युवा कार्यकर्ताओं की लंबी चौड़ी फौज है।


राज्यस्थान न्यूज राखी गौतम बनी महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष राखी गौतम राजस्थान में कांग्रेस की जमावट तेज Rakhi state president of Mahila Congress Rakhi Gautam Congress gathering fast in Rajasthan Rajasthan News
Advertisment