स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री के पैरों में गिरी वीरांगना, आईपीएस अफसर पर लगाया गंभीर आरोप

Gyan Chand Patni | Aug 15, 2025, 18:19 IST
veerangana geeta devi
अलवर के स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित वीरांगना गीता देवी ने मंत्री संजय शर्मा के पैरों में गिरकर आईपीएस अफसर पर बिजली का खंभा लगाने और धमकियां देने का आरोप लगाया।

सुनील जैन@ अलवर



राजस्थान के अलवर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित होने के लिए आई एक वीरांगना अपनी व्यथा सुनाते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के पैरों में गिर पड़ी।



वीरांगना ने रोते हुए मंत्री से कहा कि एक आईपीएस अधिकारी ने उसके घर के सामने बिजली का खंभा लगवा दिया है। वह अपने प्रभाव का फायदा उठाकर उसे परेशान करता है।



दरअसल, जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशिष्ट योगदान के लिए 26 लोगों को सम्मानित किया। इनमें अलवर के मालवीय नगर में रहने वाली वीरांगना गीता देवी भी शामिल थीं, जिनके सैनिक पति ने देश की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दे दिया था। वह अपने परिजनों के साथ समारोह में पहुंची।



पति ने शहादत दी, आईपीएस दे रहा धमकी

गीता ने फफकते हुए मंत्री संजय शर्मा से कहा कि उसके पति ने देश के लिए शहादत दी। लेकिन, एक आईपीएस अधिकारी ने उसके घर के सामने बिजली का खंबा लगवा दिया है। बिजली विभाग उसकी शिकायत को सुनते नहीं हैं। इतना ही नहीं, जब भी वह शिकायत करती है तो आईपीएस अधिकारी उसे धमकी देता है।



राजस्थान की अदालतों में मुकदमों का अंबार, 30 लाख से ज्यादा मुकदमे चल रहे पेंडिंग



मानगढ़ धाम : राजस्थान में भी है एक ‘जलियावाला बाग’, अंग्रेजों की क्रूरता के बारे में जानकर दिल दहल जाएगा



वीरांगना को पानी पिलाया

शिकायत करते हुए वह मंत्री के पैरों में गिर गई। बाद में महिला स्वयंसेंवकों ने उसे उठाया और पानी पिलाया। मंत्री संजय शर्मा ने स्वीकार किया कि वीरांगना ने उनसे शिकायत की है कि उनके पड़ोसी ने घर के आगे बिजली का खंभा लगवा दिया है। वीरांगना ने इसे हटवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खंभा को हटवाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके पीछे जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



राजस्थान में मास्टर प्लान का विरोध, अपने ही शहर में विरोध झेल रहे UDH मंत्री, जानें पूरा मामला



शहीद की प्रतिमा लगवाने की मांग

उधर, वीरांगना ने मंत्री से उनके पति की प्रतिमा लगाने की मांग की है, क्योंकि जमीन पर विवाद होने के कारण प्रतिमा नहीं लग रही है। मंत्री का कहना है कि निश्चित रूप से गांव में उनकी प्रतिमा लगाने का काम किया जाएगा। इस संबंध में जो भी बाधा होगी, उसे दूर किया जाएगा।



FAQ

  1. 1. गीता देवी ने मंत्री से क्या शिकायत की?
    गीता देवी ने मंत्री संजय शर्मा से शिकायत की कि एक आईपीएस अधिकारी ने उनके घर के सामने बिजली का खंभा लगवाया है और शिकायत करने पर उन्हें धमकियां दी जा रही हैं।
  2. 2. मंत्री ने गीता देवी की शिकायत पर क्या कदम उठाने का आश्वासन दिया?
    मंत्री संजय शर्मा ने गीता देवी की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि खंभा हटवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही, जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  3. 3. गीता देवी ने मंत्री से क्या अन्य मांग की?
    गीता देवी ने मंत्री से अपने शहीद पति की प्रतिमा लगाने की मांग की, जिसके लिए जमीन पर विवाद होने के कारण अभी तक प्रतिमा नहीं लगाई जा सकी थी।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩





Tags:
  • Rajasthan
  • राजस्थान
  • वीरांगना गीता देवी
  • अलवर में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह
  • पति ने शहादत दी, आईपीएस दे रहा धमकी