पति को छोड़कर पाकिस्तान गई अंजू ने भारत लौटने पाक सरकार से मांगी एनओसी, बच्चों से मिलने का दिया हवाला
Chandresh Sharma | Oct 30, 2023, 24:00 IST
पति को छोड़कर पाकिस्तान गई अंजू ने भारत लौटने पाक सरकार से मांगी एनओसी, बच्चों से मिलने का दिया हवाला
जुलाई के महीने में सोशल मीडिया पर दोस्त बने पाकिस्तानी शख्स से शादी करने पाकिस्तान जा पहुंची अंजू को अब इंडिया वापस आना है। उसने पाकिस्तान सरकार से भारत लौटने के लिए एनओसी का आवेदन दिया है।
ALWAR. जुलाई के महीने में सोशल मीडिया पर दोस्त बने पाकिस्तानी शख्स से शादी करने पाकिस्तान जा पहुंची अंजू को अब इंडिया वापस आना है। उसने पाकिस्तान सरकार से भारत लौटने के लिए एनओसी का आवेदन दिया है। अंजू के पाकिस्तानी पति का दावा है कि एनओसी मिलते ही अंजू इंडिया आकर अपने बच्चों से मिलेगी, जिनसे मिलने वह काफी ज्यादा मानसिक रूप से परेशान है।
अंजू को भूल चुके अरविंद के जख्म फिर हुए ताजा
पाक मीडिया में चल रहीं अंजू की वापसी की खबरों ने अंजू के भारतीय पति अरविंद के जख्म ताजा कर दिए हैं। वह कहता है कि इस बारे में उसकी अंजू से कोई बात नहीं हुई है। उसका कहना है कि मीडिया से ही यह जानकारी मिली है। अगर वो भारत आती है तो कहां रहेगी इस बारे में भी उसका कहना है कि वह नहीं जानता। उधर अंजू के पाकिस्तानी पति ने कहा है कि हम संबंधित मंत्रालय को एनओसी के लिए अप्लाई कर चुके हैं, इसकी प्रक्रिया लंबी होती है, जिसका हम इंतजार कर रहे हैं। अंजू को अपने बच्चों से मिलना है। जिसके लिए वह काफी ज्यादा परेशान है।
सरकार उससे निपटे, मैं बच्चों के साथ खुश
अंजू के भारतीय पति अरविंद का कहना है कि यदि वह वापस आती है तो सरकार उससे पूछताछ करेगी, मुझे अब उससे कुछ लेना-देना नहीं है। बता दें कि अंजू पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला भी दर्ज हो चुका है। वहीं भिवाड़ी पुलिस का कहना है कि अभी इस बाबत कोई सूचना नहीं आई है। इस मामले में स्टडी करने के बाद देखा जाएगा कि कानूनन क्या कार्रवाई की जा सकती है।

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग