अरावली पर पर्यावरणविदों ने सीजेआई को लिखा पत्र, नई कमेटी पर उठाए सवाल
Ashish Bhardwaj | Jun 19, 2026, 17:28 IST
Photograph: (the sootr)
अरावली पर्वतमाला को बचाने की मुहिम में बड़े पर्यावरणविद आगे आए हैं। उन्होंने सीजेआई को साझा पत्र लिखा है। इसमें नई अरावली संरक्षण समिति को सरकारी चंगुल से निकालने की गुहार की गई है।
ऐसे समझें पूरा मामला
- देश के प्रमुख पर्यावरणविदों ने चीफ जस्टिस (CJI) को लिखा साझा पत्र लिखा।
- पत्र में नई अरावली संरक्षण समिति को सरकारी चंगुल से निकालने का किया आग्रह।
- यह समिति अरावली की परिभाषा से संबंधित विवादास्पद रिपोर्ट का करेगी जांच।
- सरकारी दबाव में काम करने वाली कमेटी नहीं कर सकती है अरावली से न्याय।
Jaipur: अरावली पर्वतमाला को बचाने की मुहिम नया रूप लेती जा रही है। देशभर के वैज्ञानिकों, वरिष्ठ पर्यावरणविदों और संरक्षण संगठनों ने इस बारे में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) को साझा पत्र लिखा है।
पत्र में शीर्ष कोर्ट के आदेश पर गठित नई अरावली संरक्षण समिति की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए गए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह नई कमेटी पूरी तरह सरकारी नियंत्रण में है। इससे अरावली के भविष्य के साथ न्याय होना असंभव है। अरावली के हित में इस समिति में बदलाव किया जाना चाहिए।
अरावली की परिभाषा से खिलवाड़
वनशक्ति के निदेशक स्टालिन दयानंद ने कहा कि कानून का यह स्थापित सिद्धांत है कि किसी पूर्व निर्णय की समीक्षा करने वाली संस्था का दर्जा पहले वाले निकाय से बड़ा होना चाहिए। पिछली समिति की अध्यक्षता पर्यावरण सचिव ने की थी।
वहीं, इस नई कमेटी के अध्यक्ष (ICFRE के महानिदेशक) और सदस्य सचिव दोनों ही पर्यावरण मंत्रालय के अधीन आते हैं। ऐसे में मंत्रालय के दबाव में काम करने वाली यह कमेटी अरावली के साथ न्याय कैसे कर सकती है?
जांच हो हटाए जिलों के मामले की
लेकिन पर्यावरण मंत्रालय ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह दबा दिया और कोर्ट में झूठा हलफनामा देकर अरावली जिलों की संख्या घटाकर सिर्फ 37 कर दी। राजस्थान के चित्तौड़गढ़, सवाई माधोपुर और बूंदी जैसे प्रमुख अरावली जिलों को इस नक्शे से गायब कर दिया गया। पर्यावरणविदों ने अब इस हेरफेर की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
अधिकारी कभी सरकार के खिलाफ नहीं लिखते
डॉ. चोपड़ा ने कहा कि मेरा यह अनुभव रहा है कि समितियों में शामिल सरकारी अधिकारी और सरकारी संस्थाओं के वैज्ञानिक मीटिंग में तो विपरीत विचार रखते हैं, लेकिन कभी भी सरकार के रुख के खिलाफ अपनी राय दर्ज नहीं कराते। इस नई समिति में भी लगभग सभी सदस्य सरकारी तंत्र से हैं। इसलिए इनकी निष्पक्षता पर गहरा संदेह है।
स्वतंत्र वैज्ञानिकों की है जरूरत
वहीं, महाराष्ट्र के पुष्कर कुलकर्णी, ओड़िशा के प्रफुल्ल समंतरा और पंजाब की समिता कौर ने जोर देकर कहा कि खनन से स्थानीय आजीविका और लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों का आकलन किए बिना कोई भी रिपोर्ट अधूरी होगी। इसके लिए क्षेत्र-विशेष के विशेषज्ञों को कमेटी का अभिन्न अंग बनाना अनिवार्य है।
रिपोर्ट को सीधे कोर्ट को सौंपने की मांग
उन्होंने कहा कि कमेटी को कागजी कार्रवाई से बाहर निकलकर अरावली क्षेत्र के खनन प्रभावित समुदायों के बीच जाकर जमीनी हकीकत समझनी चाहिए। इन सभी व्यापक प्रक्रियाओं को देखते हुए रिपोर्ट सौंपने की मौजूदा अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 को आगे बढ़ाया जाना बेहद जरूरी है।
ये खबर भी पढे़:-
राजस्थान में ट्रांसफर से बैन हटा, 5 जुलाई तक खुली विंडो, फिर मायूस हुए टीचर
पुलिस ने हुक्का बार पर मारा छापा, भाजपा नेता जय आहूजा की थी पार्टनरशिप
कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए दिग्गज नेता हाशिए पर, नहीं बदल पाया भाग्य
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari