आसाराम को 12 अगस्त तक अंतरिम जमानत, सुरक्षा के साथ करा सकेंगे इलाज
Amit Baijnath Garg | Jul 08, 2025, 15:19 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान हाईकोर्ट की डबल बेंच ने आसाराम की अंतरिम जमानत की तारीख को फिर आगे बढ़ाकर 12 अगस्त कर दिया है। वे इलाज के लिए अंतरिम जमानत पर बाहर हैं।
राजस्थान हाईकोर्ट की डबल बेंच ने एक बार फिर आसाराम की अंतरिम जमानत की तारीख बढ़ा दी है। आसाराम को इलाज के लिए 12 अगस्त तक अंतरिम जमानत मिली है।
इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने 7 जुलाई तक अंतरिम जमानत दे रखी थी। इसके बाद राजस्थान हाईकोर्ट ने इसे 9 जुलाई तक बढ़ा दिया था। अब एक बार फिर बढ़ाकर इसे 12 अगस्त तक कर दिया गया है।
86 साल के आसाराम ने 2013 के गांधीनगर दुष्कर्म केस में 6 महीने की स्थाई जमानत मांगी थी, लेकिन गुजरात हाईकोर्ट ने सिर्फ 3 महीने की जमानत मंजूर की थी। इसके बाद आसाराम ने राजस्थान हाईकोर्ट से जमानत के लिए याचिका लगाई थी, क्योंकि जोधपुर दुष्कर्म केस में भी वो दोषी है और आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। आसाराम दोनों कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद ही इलाज के लिए रवाना हुआ था।
यह खबरें भी पढ़ें...
राजस्थान में जयपुर के आरटीओ ऑफिस में ई-रिक्शा सब्सिडी धोखाधड़ी
राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट: 30 जिलों में चेतावनी, जानें क्या हैं ताजा हालात
आसाराम (Asaram) के वकील का दावा है कि आसाराम की कई मेडिकल जांच की गई हैं। सभी विशेषज्ञों की सलाह और रिपोर्ट में एक बात समान है कि यह एक घातक स्थिति है। उन्होंने कहा कि आवेदक की स्थिति या स्वास्थ्य बिल्कुल भी ठीक नहीं है। उन्हें समुचित उपचार की जरूरत है। इसके लिए अंतरिम जमानत देना जरूरी है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦
इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट ने 7 जुलाई तक अंतरिम जमानत दे रखी थी। इसके बाद राजस्थान हाईकोर्ट ने इसे 9 जुलाई तक बढ़ा दिया था। अब एक बार फिर बढ़ाकर इसे 12 अगस्त तक कर दिया गया है।
आसाराम ने मांगी थी 6 महीने की जमानत
यह खबरें भी पढ़ें...
राजस्थान में जयपुर के आरटीओ ऑफिस में ई-रिक्शा सब्सिडी धोखाधड़ी
राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट: 30 जिलों में चेतावनी, जानें क्या हैं ताजा हालात
आसाराम की किस बीमारी का हवाला? जोधपुर AIIMS में आसाराम की बीमारी को लेकर एक रिपोर्ट पेश की गई थी, जिसके अनुसार, उन्हें कोरोनरी आर्टरी डिजीज है। यह हाई रिस्क श्रेणी की बीमारी में आती है। रिपोर्ट के अनुसार, आसाराम को विशेष नर्सिंग देखभाल, करीबी निगरानी, नियमित रूप से एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और नेफ्रोलॉजिस्ट से काउंसलिंग की जरूरत है।
यह है आसाराम के वकील का दावा
FAQ
- 1. आसाराम को जमानत क्यों दी गई है?
आसाराम को उनकी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए जमानत दी गई है। उनकी बीमारी कोरोनरी आर्टरी डिजीज के कारण उन्हें विशेष देखभाल और इलाज की आवश्यकता है, जिसके लिए जमानत मंजूर की गई है। - 2. आसाराम के इलाज के लिए जमानत का क्या महत्व है?
आसाराम के इलाज के लिए जमानत महत्वपूर्ण है, क्योंकि उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जमानत से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होने और विशेषज्ञों से काउंसलिंग प्राप्त करने का अवसर मिलता है। - 3. क्या आसाराम को इस जमानत का लाभ मिलने के बाद उनका मुकदमा प्रभावित होगा?
नहीं, आसाराम की जमानत का निर्णय केवल उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उनके मुकदमे पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि उन्हें अपनी सजा पूरी करनी है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari