पूर्व MLA अतर सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुकेश फौजी गिरफ्तार, दो साल से लीज के खिलाफ दे रहा था धरना
Saurabh Mishra | Oct 16, 2026, 14:41 IST
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में आरोपी मुकेश फौजी गिरफ्तार।
राजस्थान के भरतपुर में पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश फौजी को गिरफ्तार कर लिया। मुकेश करीब दो साल से लीज बंद कराने की मांग को लेकर धरने की अगुआई कर रहा था। एसपी राजेश मीणा ने उससे हत्या से जुड़े घटनाक्रम, दूसरे आरोपियों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर पूछताछ की है।
भरतपुर पुलिस (Bharatpur Police) यह पता लगाने में जुटी है कि अतर सिंह की हत्या वाले दिन क्या हुआ था और इस पूरे मामले में किन-किन लोगों की भूमिका थी। इससे पहले पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके।
पूर्व MLA अतर सिंह की हत्या के बाद से फरार था मुकेश फौजी
पुलिस ने उसके घर और रिश्तेदारों के ठिकानों पर दबिश दी। आसपास के गांवों में भी तलाश की गई। कई जगह पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपियों के भाग जाने की जानकारी सामने आई थी। आखिरकार पुलिस ने मुकेश पुत्र हरज्ञान उर्फ मुकेश फौजी को गिरफ्तार कर लिया। उसे वैर पुलिस थाने लाया गया, जहां अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की।
दो साल से धरने का नेतृत्व कर रहा था मुकेश
पुलिस अब मुकेश से धरने और हत्या वाले दिन के घटनाक्रम को लेकर पूछताछ कर रही। साथ ही यह भी जानने की कोशिश की जा रही कि विवाद के दौरान कौन-कौन लोग मौजूद थे। हालांकि, हत्या में उसकी भूमिका और उस पर लगे आरोपों की पूरी तस्वीर जांच के बाद ही साफ होगी।
मुकेश के घर पर बुलडोजर कार्रवाई का नोटिस भी दिया था
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि फरार रहने के दौरान मुकेश कहां-कहां गया और उसे किसने मदद दी। हालांकि, इस संबंध में अभी पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की भी जांच
जांच के दौरान पूर्व विधायक भड़ाना के सुरक्षाकर्मियों की ओर से वीडियो के जरिए उकसाने की बात भी सामने आई थी। कुछ सुरक्षाकर्मियों के धौलपुर इलाके से होने की जानकारी मिली थी। पुलिस इन वीडियो की जांच कर रही। अब यह पता लगाया जा रहा है कि वीडियो कब बनाए गए, किसने शेयर किए और क्या इनका घटना से कोई संबंध था।
हत्याकांड में शामिल 5 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी पुलिस
हरियाणा और यूपी तक पहुंची थी पुलिस की टीमें
मुकेश फौजी से किन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस?
इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, लीज को लेकर पुराने विवाद और दूसरे आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। फिलहाल मुकेश फौजी पुलिस की गिरफ्त में है। लेकिन हत्या की पूरी वजह, घटना में शामिल लोगों की भूमिका और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही साफ होंगे।
क्या है अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड का पूरा विवाद?
FAQs
- पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या किस विवाद में हुई थी?
भरतपुर के वैर इलाके में खनन लीज और क्रशर के रास्ते को लेकर करीब दो साल से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच 11 अक्टूबर को हुए हमले में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या हो गई थी। - अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुकेश फौजी कौन है?
मुकेश फौजी खनन लीज बंद कराने की मांग को लेकर चल रहे धरने का नेतृत्व कर रहा था। पुलिस ने उसे हत्याकांड का मुख्य आरोपी बताया है और गिरफ्तार कर लिया है। - अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में अब तक कितने आरोपी गिरफ्तार हुए हैं?
पुलिस अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें मुख्य आरोपी मुकेश फौजी भी शामिल है। पुलिस सभी आरोपियों की भूमिका और हत्या के पीछे की वजह की जांच कर रही है।
डॉन अबू सलेम, आतंकवादी कसाब, एक्टर संजय दत्त के केस पर पूर्व शासकीय वकील निकम ने खोले राज
By Sanjay Gupta
सीकर में ASI ने पंचायती राज चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी पुलिस की नौकरी, 13 साल सर्विस थी बाकी
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में CAT की स्थायी बेंच बनाने की मांग, हाईकोर्ट ने केंद्र से 3 सप्ताह में मांगा जवाब
By Harrison Masih
पहले मंत्री विजयवर्गीय की बैठक में नहीं गईं विधायक मालिनी गौड़, फिर उनकी ही विधानसभा में उठाया पानी की किल्लत का मुद्दा
By Sanjay Gupta
Rajasthan School Exam: अब 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, CBA भी इसी अवधि में
By Jageshwar prasad
नर्सिंग ऑफिसर की हत्या कर मगरमच्छों वाली नदी में फेंका शव, लिव-इन पार्टनर ने रची साजिश, फिर दर्ज कराई गुमशुदगी
By Manya Jain
MP में गहराया बिजली का संकट: 17 हजार मेगावाट पार डिमांड, किसानों के सामने आई सिंचाई की परेशानी
By Manya Jain