राजस्थान में मतदान से पहले पीएम करेंगे आधा दर्जन दौरे, रोड-शो से लेकर आमसभाएं तक करेंगे
Chandresh Sharma | Nov 13, 2023, 24:00 IST
राजस्थान में मतदान से पहले पीएम करेंगे आधा दर्जन दौरे, रोड-शो से लेकर आमसभाएं तक करेंगे
जयपुर और जोधपुर में प्रधानमंत्री के रोड शो होने हैं जबकि 4 जिलों में वे आमसभाएं लेंगे, ताकि पूरा राजस्थान कवर हो सके। बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव की कमान खुद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हाथों में रखी है।
JAIPUR. 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों में पीएम मोदी ने प्रत्येक राज्य में लगातार दौरे किए हैं। 17 नवंबर को मध्यप्रदेश में मतदान है, इसके बाद पीएम राजस्थान में लगातार दौरे करेंगे। जयपुर और जोधपुर में प्रधानमंत्री के रोड शो होने हैं जबकि 4 जिलों में वे आमसभाएं लेंगे, ताकि पूरा राजस्थान कवर हो सके। बता दें कि राजस्थान विधानसभा चुनाव की कमान खुद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हाथों में रखी है। यहीं कारण है कि वे अपनी दौरों से धुआंधार चुनाव प्रचार करने की तैयारी में हैं।
एक दिन में लेंगे दो सभाएं
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के तहत वे 15 नवंबर को बाड़मेर और बायतु में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके दो दिन बाद 18 नवंबर को वे भरतपुर और नागौर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा 20 नवंबर को पाली में भी प्रधानमंत्री की एक जनसभा प्रस्तावित है। इसके बाद वे 22 और 23 नवंबर को जयपुर और जोधपुर में रोड शो करने वाले हैं।
साल भर से हो रहे पीएम के दौरे
राजस्थान में बीते एक साल में पीएम मोदी 11 मर्तबा प्रदेश के दौरे पर आ चुके हैं। सितंबर 2022 से पीएम के दौरों की शुरुआत हो गई थी। जिसके बाद वे समय-समय पर राजस्थान जाते रहे। उन्होंने सिरोही, भीलवाड़ा, दौसा, नाथद्वारा, अजमेर, बीकानेर, सीकर, जयपुर और उदयपुर के दौरे किए। इस दौरान अनेक परियोजनाओं की आधार शिला रखी गई तो कई विकास कार्यों का लोकार्पण भी हुआ।

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari