सीएम भजनलाल के लापता के पोस्टर लगे, लिखा- पुकार रहे डोल का बाढ़ के पेड़ और पक्षी
Jinesh Jain | Jun 29, 2025, 16:25 IST
Photograph: (The Sootr)
राजस्थान । जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर सांगानेर निर्वाचन क्षेत्र में डोल का बाढ़ के समर्थन में लगाए गए हैं। पोस्टरों को लेकर राजधानी में चर्चा हो रही है, लेकिन उनकी जिम्मेदारी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
JAIPUR. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के लापता के पोस्टर राजधानी जयपुर में लगे हैं। चौकिए मत, यह पोस्टर भी उनके निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर में लगे हैं। यह इलाका जयपुर में ही आता है। इन पोस्टर को लेकर राजधानी में चर्चा है।
पोस्टर दक्षिण जयपुर का फेफड़ा माने जाने वाले ग्रीन एरिया डोल का बाढ़ के समर्थन में लगे हैं। यह पता नहीं चल पाया है कि ये पोस्टर किसकी तरफ से लगाए गए हैं।
2500 पेड़ों वाले इस जंगल को काटकर राज्य सरकार फिनटेक पार्क, यूनिटी मॉल और व्यवसायिक मंडप बनाना चाहती है। ग्रीन एरिया बचाने के लिए जयपुर के लोग आंदोलनरत हैं।
सीएम के लापता पोस्टर में लिखा है कि डोल का बाढ़ के पेड़ और पक्षी पूछ रहे हैं कि सीएम भजनलाल कब आएंगे। पोेस्टर में यह भी लिखा है कि सीएम तब से लापता हैं, जब से हमने डोल का बाढ़ के लिए राजस्व मॉडल के साथ एक वैकल्पिक प्रस्ताव तैयार किया है।
बताया जाता है कि पोस्टर दिखने के बाद सीएम और भाजपा समर्थकों ने काफी जगह से उन्हें हटा दिया है। लेकिन कुछ जगह अभी भी ये पोस्टर लगे हुए हैं। सांगानेर में एक भाजपा नेता ने कहा कि यह पोस्टर कुछ लोगों की शरारत है। सीएम अपने क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य पर बराबर ध्यान दे रहे हैं। भाजपा का कहना है कि सीएम को बदनाम करने के लिए पोस्टर लगाने का कृत्य किया गया है।
हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ग्रीन एरिया डोल का बाढ़ को बचाने का समर्थन करते हुए सीएम भजनलाल को पत्र भी लिखा है। गहलोत ने कहा कि जनभावनाओं और ग्रीन एरिया को देखते हुए सरकार को यहां यूनिटी पार्क बनाने का प्लान त्याग देना चाहिए।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा | सीएम भजनलाल शर्मा
पोस्टर दक्षिण जयपुर का फेफड़ा माने जाने वाले ग्रीन एरिया डोल का बाढ़ के समर्थन में लगे हैं। यह पता नहीं चल पाया है कि ये पोस्टर किसकी तरफ से लगाए गए हैं।
2500 पेड़ों वाले इस जंगल को काटकर राज्य सरकार फिनटेक पार्क, यूनिटी मॉल और व्यवसायिक मंडप बनाना चाहती है। ग्रीन एरिया बचाने के लिए जयपुर के लोग आंदोलनरत हैं।
सीएम के लापता पोस्टर में लिखा है कि डोल का बाढ़ के पेड़ और पक्षी पूछ रहे हैं कि सीएम भजनलाल कब आएंगे। पोेस्टर में यह भी लिखा है कि सीएम तब से लापता हैं, जब से हमने डोल का बाढ़ के लिए राजस्व मॉडल के साथ एक वैकल्पिक प्रस्ताव तैयार किया है।
हटा दिए काफी पोस्टर
cm stone
आंदोलनकारी बोले, हमने नहीं लगाए पोस्टर
उधर, डोल का बाढ़ बचाओ आंदोलन का नेतृत्व कर रहे शौर्य गोयल ने इन पोस्टरों से अनभिज्ञता जाहिर की है। उनका यह भी कहना है कि देश के लोगों को अभिव्यक्ति की पूरी आजादी है। उनकेआंदोलन में देशभर से लोग जुड़े हैं। सांगानेर क्षेत्र के लोगों की भी आंदोलन से सहानुभूति है। गोयल के अनुसार वे ग्रीन एरिया को बचाने के लिए सीएम भजनलाल और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी से मिलने की कई बार गुहार की है। लेकिन, दोनों की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है। इससे जनता नाखुश है।
गहलोत ने भी किया समर्थन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा | सीएम भजनलाल शर्मा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari