शेखावत पर सूर्यकांता का पलटवार- शेखावत पैदा भी नहीं हुए थे, तब से राजनीति में हूं; राठौड़ और जोशी छूते हैं पैर
The Sootr | Sept 18, 2023, 24:00 IST
शेखावत पर सूर्यकांता का पलटवार- शेखावत पैदा भी नहीं हुए थे, तब से राजनीति में हूं; राठौड़ और जोशी छूते हैं पैर
जोधपुर के सूरसागर से बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के तीखे बयान का जबाव देते हुए कहा कि शेखावत पैदा भी नहीं हुए थे, तब से वह राजनीति में हैं
JODHPUR. जोधपुर के सूरसागर से बीजेपी विधायक सूर्यकांता व्यास ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के तीखे बयान का जबाव देते हुए कहा कि शेखावत पैदा भी नहीं हुए थे, तब से वह राजनीति में हैं। उन्होंने कहा कि शेखावत की जितनी उम्र नहीं है, उससे ज्यादा साल उन्होंने पार्टी में बिताए है।
शेखावत के बयान पर बोलीं विधायक
बता दें कि विधायक प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लॉन्च प्रोग्राम में शामिल होने डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज सभागार गईं थीं। इस दौरान उन्होंने शेखावत के बयान पर कहा कि शेखावत की उम्र से ज्यादा समय उन्होंने राजनीति में बिताया हैं। विधायक ने कहा कि शेखावत उनके बेटे के समान हैं, जो बात उन्होंने बोली है, उन्हें शोभा नहीं देती। दरअसल, शेखावत ने कैलाश मेघवाल और सूर्यकांता व्यास को लेकर कहा था कि दोनों की उम्र अब 90 के करीब पहुंच गई है। बुढ़ापा बचपन की पुनरावृत्ति होती है, और बचपन में ऐसी गलतियां हो जाती हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
संसद के विशेष सत्र का होगा आगाज, 4 बिल संसद में पेश करेगी सरकार, सत्र के हंगामेदार रहने के प्रबल आसार
शेखावत ने व्यास को लेकर तंज क्यों कसा?
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मेघवाल और व्यास को लेकर इसलिए तंज कसा था क्योंकि कुछ दिनों पहले मेघवाल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही विधायक सूर्यकांता व्यास ने सीएम अशोक गहलोत की तारीफ करते हुए उनकी तुलना राजा-महाराजाओं से की थी।
चुनाव को लेकर बोलीं व्यास
रविवार को विश्वकर्मा योजना लॉन्च प्रोग्राम के दौरान सूर्यकांता व्यास ने विधानसभा चुनाव पर कहा कि वह चुनाव डंके की चोट पर लड़ेगीं। बीजेपी को उनपर और उन्हें बीजेपी पर विश्वास है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों में सम्मान मिलने पर व्यास ने कहा कि सम्मान देने का अर्थ है कि वह संस्कारित हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी तो मेरे पैर छूते हैं। इसका मतलब है कि उनमें संस्कार है।
ये खबर भी पढ़ें...
BJP सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने गिनाई गहलोत सरकार के घोटालों की लिस्ट, बोले- CM अशोक खुद को गांधीवाद कहना बंद करें

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA