आईएएस कृष्णकांत को केंद्र में मिली पोस्टिंग, राजस्थान सरकार नहीं थी इच्छुक, एनओसी भी ले ली थी वापस
केंद्र सरकार ने राजस्थान सरकार की इच्छा के खिलाफ वरिष्ठ आईएएस कृष्णकांत पाठक को फर्टिलाइजर मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी पदस्थ किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रविवार को 2001 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस कृष्णकांत की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।
राजस्थान सरकार कार्मिक विभाग में नियुक्त कृष्णकांत को केंद्र में भेजने की इच्छुक नहीं थी। उसने केंद्रीय डेपुटेशन के लिए कृष्णकांत की एनओसी वापस ले ली थी। एक दिन पहले एनओसी वापसी के बारे में केंद्र को भी अवगत करा दिया गया था।
माना जा रहा था कि एनओसी के बाद कृष्णकांत राजस्थान में ही पदस्थ रहेंगे, लेकिन कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रविवार को कृष्णकांत की नियुक्ति फर्टिलाइजर मंत्रालय में कर दी। उनकी नियुक्ति पांच साल के लिए केंद्र में की गई है।
आईपीएस राजीव शर्मा का केंद्र में डेपुटेशन खत्म, डीजीपी बनने का रास्ता खुला
तीन अफसरों की ली थी एनओसी वापस
दरअसल, राजस्थान सरकार ने कृष्णकांत पाठक का नहीं, बल्कि दो अन्य आईएएस पी. रमेश (2005 बैच) और नकाते शिव प्रसाद मदान (2011 बैच) की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के आग्रह को ठुकरा दिया था।
डेपुटेशन की आड़ ले IAS की तरह प्रशासन चला रहें ये अधिकारी, मौज में सरकार भी देती है साथ
MP में आईएएस अफसरों की तरह होगी राज्य कर्मचारियों की डीपीसी, डेपुटेशन वालों का नुकसान तय
सीएम भजनलाल शर्मा के विश्वस्त
बताया जाता है कि कृष्णकांत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विश्वस्त माने जाते हैं। सूत्रों का कहना है कि सीएम भजनलाल आईएएस कृष्णकांत को केंद्र में डेपुटेशन पर भेजने के पक्ष में नहीं रहे। इसी के चलते सरकार ने उनकी एनओसी को वापस ले लिया था।
Madhya Pradesh में IAS अफसरों की तरह होगी कर्मचारियों की डीपीसी, डेपुटेशन वालों का नुकसान तय !
केंद्र में जा सकती हैं नेहा गिरी
उधर, सूत्रों का कहना है कि आईएएस नेहा गिरी (2010 बैच) को लेकर एनओसी अभी भी मान्य है। उनके पति इंद्रजीत सिंह (2010 बैच) हाल ही में डेपुटेशन पर केंद्र में जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि नेहा गिरी भी जल्द ही डेपुटेशन पर केंद्र में जा सकती हैं। वर्तमान में राजस्थान कैडर के 20 आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
FAQ
- 1. कृष्णकांत पाठक को केंद्रीय पोस्टिंग क्यों मिली?
कृष्णकांत को केंद्र सरकार द्वारा ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर नियुक्त किया गया, बावजूद इसके कि राजस्थान सरकार ने उनकी एनओसी वापस ले ली थी। - 2. राजस्थान सरकार ने कृष्णकांत की एनओसी क्यों वापस ली?
राजस्थान सरकार ने कृष्णकांत की एनओसी को राज्य में मजबूत प्रशासनिक पकड़ बनाए रखने के लिए वापस लिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ कृष्णकांत की नजदीकी भी एक कारण मानी जा रही है। - 3. क्या अन्य आईएएस अधिकारी भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं?
हां, आईएएस अधिकारी नेहा गिरी को भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने की संभावना है, और वर्तमान में राजस्थान के 20 आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।