निकाय चुनावों को लेकर सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग आमने-सामने, टकराव के बने हालात
राजस्थान में शहरी निकायों के चुनावों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग और सरकार आमने-सामने हो गए हैं और दोनों के बीच टकराव के हालात बनते दिख रहे हैं, क्योंकि पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव पर दोनों की अलग-अलग राय है।
मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त की दो महीने में चुनाव कार्यक्रम घोषित कर चुनाव करवाने की घोषणा के बाद बुधवार को यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा है कि सभी 309 शहरी निकायों के एक साथ चुनाव दिसंबर महीने में करवाएंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग के सप्ताह भर में चुनाव कार्यक्रम जारी करने के सवाल पर बुधवार को जयपुर में मीडिया से बात करते हुए खर्रा ने कहा कि यदि आयोग कार्यक्रम जारी कर देगा तो उसके अनुसार देखेंगे और जो कुछ हमें करना होगा वह हम करेंगे, आयोग को जो करना है वो आयोग करेगा।
राजस्थान में सप्ताह भर में होगी पंचायत-निकाय चुनावों की घोषणा, वन स्टेट वन इलेक्शन को झटका
चुनाव एक साथ करवाने की बात
खर्रा ने कहा कि राजस्थान हाई कोर्ट ने जल्द से जल्द चुनाव करवाने को कहा है, लेकिन हम तो दिसंबर में सभी निकायों के एक साथ चुनाव करवाने की बात कर रहे हैं। यदि यह माना जाए कि हाई कोर्ट ने छह महीने में चुनाव करवाने को कहा है, तो भी सरकार के पास फरवरी तक का समय है, क्योंकि फरवरी, 2025 में छह महीने पूरे होते हैं। जबकि सरकार तो दिसंबर में ही चुनाव करवा देगी। हाईकोर्ट के आदेश की हमने प्रमाणित प्रति मंगवाई है और आदेश का अध्ययन करने के बाद ही हम उचित कदम उठाएंगे।
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में सबकी पसंद दक्षिण, जानें पीछे का खेल…
चुनाव एक साथ करवाने में परेशानी
बातचीत के दौरान खर्रा ने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव एक साथ करवाने में परेशानी की बात भी स्वीकार की है। इसका कारण पंचायती राज संस्थाओं की अवधि अलग-अलग होना है। उन्होंने बताया कि कुछ पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल 2027 में खत्म हो रहा है, कुछ का 2026 में खत्म हो रहा है। इसलिए मंथन चल रह है कि एक साथ चुनाव कैसे हों? उम्मीद है कि एक साथ चुनाव करवाने के लिए जो संभव होगा, वह किया जाएगा।
FAQ
- Q1: राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग के बीच क्या विवाद है?
राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग के बीच विवाद इस बात को लेकर है कि शहरी निकायों के चुनाव कब कराए जाएं। सरकार दिसंबर में चुनाव कराने की पक्षधर है, जबकि आयोग ने दो महीने बाद चुनाव कार्यक्रम जारी करने की बात कही है। - Q2: क्या राजस्थान में सभी निकायों के चुनाव एक साथ होंगे?
हां, राज्य सरकार का कहना है कि वे दिसंबर में सभी 309 शहरी निकायों के चुनाव एक साथ कराएंगे, हालांकि इसमें कुछ समस्याएं भी आ सकती हैं, खासकर पंचायती राज संस्थाओं के कार्यकाल के अंतर के कारण। - Q3: राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश का पालन कैसे किया है?
राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार चुनाव को जल्द कराने की योजना बनाई है, लेकिन साथ ही दिसंबर में चुनाव कराने की बात भी कही है, जो कि कोर्ट के छह महीने के निर्देश के भीतर है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧