आदिवासी इलाकों में CJP का 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन, 500 स्कूलों के ऑडिट का दावा

Saurabh Mishra | Sept 17, 2026, 19:22 IST
Share
आदिवासी इलाकों में कॉकरोच की दस्तक
आदिवासी इलाकों में कॉकरोच की दस्तक

CJP अब राजस्थान के आदिवासी इलाकों में स्कूलों की हालत और सुविधाएं जांचेगी। पार्टी का दावा है कि प्रदेश में 500 से ज्यादा स्कूलों की ऑडिट हो चुकी है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • कॉकरोच जनता पार्टी ने राजस्थान में नया अभियान शुरू करने का ऐलान किया।
  • CJP 18 सितंबर से आदिवासी इलाकों में 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन शुरू करेगी।
  • कॉकरोच जनता पार्टी के सहसंयोजक आशुतोष रांका ने यह जानकारी दी है।
  • आदिवासी इलाकों के स्कूलों की स्थिति में सुधार के लिए होने वाले निवेश को जांचेगी।
राजस्थान के सरकारी स्कूलों की हालत को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब आदिवासी इलाकों में अपना अभियान शुरू करने जा रही। पार्टी 18 सितंबर यानी शुक्रवार से इन इलाकों में 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन चलाएगी। इसके तहत CJP की टीमें स्कूलों में जाकर बिल्डिंग की हालत और बच्चों को मिल रही सुविधाओं को देखेंगी। पार्टी का दावा है कि राजस्थान में अब तक 500 से ज्यादा स्कूलों की ऑडिट की जा चुकी।

CJP के सहसंयोजक आशुतोष रांका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी पहले देशभर में 'स्कूल ठीक करो' अभियान चला चुकी। अब राजस्थान के आदिवासी इलाकों पर खास फोकस किया जाएगा।

CJP राजस्थान के आदिवासी इलाकों के स्कूलों को लेकर कैंपेन चलाएगी

रांका के मुताबिक अभियान के दौरान CJP की टीमें आदिवासी इलाकों के स्कूलों में जाएंगी। स्कूल की बिल्डिंग कितनी सुरक्षित है, बच्चों के लिए क्या सुविधाएं हैं और सरकारी रिकॉर्ड में जो सुविधाएं दिखाई गई हैं, वे जमीन पर मौजूद हैं या नहीं, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी।

पार्टी का कहना है कि सरकार आदिवासी इलाकों में स्कूलों पर जो पैसा खर्च कर रही, उस पर भी नजर रखी जाएगी। स्कूल की बिल्डिंग या बच्चों की सुविधाओं में कमी सामने आती है तो पार्टी उसे सरकार के सामने उठाएगी।

आदिवासी इलाकों के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP

CJP नेता दीपक बालियान ने कहा कि आदिवासी बच्चों के सपने भी दूसरे बच्चों जैसे ही हैं। उनके माता-पिता भी चाहते हैं कि बच्चों को अच्छी शिक्षा और सुरक्षित स्कूल मिले। इसलिए टीम स्कूलों के साथ गांवों में भी जाएगी और अभिभावकों व स्थानीय लोगों से बात करेगी।

झालावाड़ हादसे का भी किया जिक्र

CJP नेताओं ने इस अभियान की जरूरत बताते हुए झालावाड़ स्कूल हादसे का भी जिक्र किया। 25 जुलाई 2025 को झालावाड़ जिले में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने से सात बच्चों की मौत हो गई थी। NHRC ने भी इस घटना का संज्ञान लेते हुए राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव और झालावाड़ एसपी से रिपोर्ट मांगी थी।

रांका ने दावा किया कि आदिवासी इलाकों में आज भी कई स्कूलों की इमारतें खराब हालत में हैं। कुछ जगह सुरक्षित भवन नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई दूसरी जगह कराने की शिकायतें भी मिल रही हैं। अभियान में ऐसी जगहों की जानकारी जुटाई जाएगी।

सरकारी रिकॉर्ड और जमीन की स्थिति मिलाएगी CJP

दीपक बालियान के मुताबिक टीम सिर्फ स्कूल भवन देखकर नहीं लौटेगी। गांव के लोगों से भी पूछा जाएगा कि स्कूल में बच्चों को क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं।

इसके बाद सरकारी रिकॉर्ड से इसका मिलान किया जाएगा। मसलन, रिकॉर्ड में स्कूल में शौचालय, पीने का पानी, क्लासरूम या दूसरी सुविधा दर्ज है तो टीम यह देखेगी कि वास्तव में वह सुविधा काम कर रही है या नहीं।

CJP का कहना है कि अभियान के बाद सामने आने वाली कमियों को सरकार के सामने रखा जाएगा। पार्टी आदिवासी इलाकों के बच्चों के लिए दूसरे क्षेत्रों जैसी शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं की मांग करेगी। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी ने इस मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

राजस्थान में 500 से ज्यादा स्कूलों की ऑडिट का दावा

आशुतोष रांका के मुताबिक 'स्कूल ठीक करो' कैंपेन 15 अगस्त से देशभर में चलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के वॉलंटियर्स, अभिभावकों और स्थानीय लोगों की मदद से अब तक देशभर में 15 हजार से ज्यादा स्कूलों की स्थिति देखी जा चुकी है। रांका का दावा है कि राजस्थान में भी 500 से ज्यादा स्कूलों की ऑडिट की गई है। हालांकि ये आंकड़े CJP की ओर से दिए गए हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि अभियान में स्कूलों की खराब हालत का मुद्दा उठने के बाद कई राज्यों में कार्रवाई हुई। राजस्थान सरकार ने भी सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए तीन साल का 12,500 करोड़ रुपए का रोडमैप तैयार किया है।

शिक्षा मंत्री से फिर पूछा- अच्छे स्कूलों की लिस्ट कहां?

रांका ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि CJP ने पहले शिक्षा मंत्री से प्रदेश के अच्छे सरकारी स्कूलों की जानकारी मांगी थी। पार्टी ऐसे स्कूलों में जाकर वहां की व्यवस्थाएं भी देखना चाहती थी।

रांका के मुताबिक अभी तक उन्हें ऐसी कोई सूची नहीं मिली है। उनका कहना है कि संगठन उन स्कूलों को भी सामने लाना चाहता है, जहां पढ़ाई के साथ खेल और दूसरी सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था है।

स्कूलों में 'आशीर्वाद के दीए' भी जलाएगी CJP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक स्कूल-कॉलेजों में 'आशीर्वाद के दीए' जलाने के कार्यक्रम को लेकर भी CJP ने अपनी योजना बताई है। रांका ने कहा कि उनकी पार्टी भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेगी। आने वाले दिनों में 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत जिन स्कूलों का दौरा किया जाएगा, वहां पार्टी कार्यकर्ता दीए भी जलाएंगे।

FAQ

  1. CJP का राजस्थान में 'स्कूल ठीक करो' अभियान कब शुरू होगा?
    यह अभियान 18 सितंबर से राजस्थान के आदिवासी इलाकों में शुरू होगा। पार्टी की टीमें स्कूल भवनों और सुविधाओं की जांच करेंगी।
  2. CJP ने राजस्थान में अभियान की जरूरत क्यों बताई?
    पार्टी ने झालावाड़ स्कूल हादसे का हवाला दिया, जिसमें भवन गिरने से सात बच्चों की मौत हुई थी। उनका दावा है कि कई स्कूल आज भी खराब हालत में हैं।
  3. CJP ने अब तक कितने स्कूलों की ऑडिट का दावा किया ?
    CJP का दावा है कि राजस्थान में 500 से ज्यादा और देशभर में 15 हजार से ज्यादा स्कूलों की ऑडिट की जा चुकी है। ये आंकड़े पार्टी की ओर से दिए गए हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...

CJP के अभिजीत दीपके पहुंचे बालाघाट, बच्चों की मौत का हिसाब लेंगे, न्याय दिलाएंगे

जहां हुआ था आशुतोष रांका और ग्रामीणों में विवाद, वहां अब सरकारी स्कूल पर चला बुलडोजर

'राजस्थान पुलिस चाहे तो गिरफ्तार कर ले, लेकिन...' आशुतोष रांका अब क्यों भड़के?

काम बराबर, स्टाइपेंड में फर्क क्यों: राजस्थान के FMG इंटर्न्स का प्रदर्शन



Tags:
  • राजस्थान
  • CJP
  • आशुतोष रांका
  • कॉकरोच जनता पार्टी
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन

By Sanjay Gupta

पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे

By Sandeep Kumar

सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा