अचानक SMS हॉस्पिटल पहुंचे CM भजनलाल, OPD में की मरीजों से बात

Ashish Bhardwaj | Jun 06, 2026, 17:25 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा भीलवाड़ा से लौटकर सीधे पहुंचे एसएमएस हॉस्पिटल। उन्होंने धन्वंतरि ओपीडी का औचक निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।

News In Short

  • भजनलाल शर्मा ने एसएमएस हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया।
  • मुख्यमंत्री ने मरीजों और उनके परिजनों से सीधे फीडबैक लिया।
  • धन्वंतरि, सर्जरी और ऑर्थोपेडिक ओपीडी का पैदल निरीक्षण किया।
  • अधिकारियों को 24 घंटे में समस्याओं का स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए।
  • मुख्यमंत्री ने अस्पताल में ज़ीरो टॉलरेंस नीति लागू करने की चेतावनी दी।

News In Detail

राजस्थान की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सवाई मानसिंह हॉस्पिटल पहुंचे। वे शनिवार 6 जून को भी भीलवाड़ा से लौटते हुए सीधे हॉस्पिटल पहुंच गए।



अमूमन मुख्यमंत्री सीधे अपने राजकीय आवास या सचिवालय जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अस्पताल परिसर का दौरा किया। यह दौरा पूरी तरह गोपनीय था। इसकी भनक ना तो हॉस्पिटल प्रशासन को थी और ना ही पुलिस को।



एयरपोर्ट से सीधे मरीजों के बीच

मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल पहुंचकर सबसे पहले धन्वंतरि ओपीडी ब्लॉक में पहुंचे और आम मरीजों से बात की। उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण केंद्र और विभिन्न काउंटरों की व्यवस्थाओं का मुआयना किया।



मुख्यमंत्री कतार में मरीजों से हॉस्पिटल की निशुल्क दवा योजना, जांच योजना और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं के बारे में पूछा। ये भी पूछा की किसी तरह की कोई परेशानी तो नहीं आ रही है।



ओपीडी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने सर्जरी ओपीडी और ऑर्थोपेडिक ओपीडी के कांउटर भी पहुंचे । इन दोनों विभागों में हाड़ौती, मारवाड़, शेखावाटी और ढूंढाहड़ सहित पूरे राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों मरीज गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए रोजाना जयपुर आते हैं।



उन्होंने डॉक्टरों के समय पालन, कुर्सियों और पानी की सुविधाओं, काउंटरों की संख्या और सफाई व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने हॉस्पिटल के प्रशासनिक अधिकारियों को हॉस्पिटल में सुधार के निर्देश दिए।



मरीजों और परिजनों से लाइव फीडबैक

मुख्यमंत्री ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की और अस्पताल की व्यावहारिक समस्याओं के बारे में जाना। उन्होंने पूछा कि डॉक्टर ने सही तरीके से देखा या नहीं? दवाइयां पूरी मिल रही हैं या बाहर से लिखनी पड़ रही हैं?



मुख्यमंत्री ने अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी को निर्देश दिए कि 24 घंटे के भीतर सभी समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



ये भी पढे़:-

सूटकेस खोला तो निकले ईंट-पत्थर, दोगुनी रकम के नाम पर ठगी



पांचना बांध को लेकर महापंचायत, मुंबई-दिल्ली रेलवे ट्रैक को जाम करने की चेतावनी



कौन है मानव सुथार, जिसे अफगानिस्तान के खिलाफ मिला है खेलने का मौका



पढ़ाई और बकरी चराना साथ-साथ, फिर छठे प्रयास में आईएएस बने राम प्रकाश



Tags:
  • राजस्थान
  • भजनलाल शर्मा
  • एसएमएस हॉस्पिटल
  • शेखावाटी