सूटकेस खोला तो निकले ईंट-पत्थर, दोगुनी रकम के नाम पर ठगी
Jageshwar prasad | Jun 06, 2026, 16:59 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के पतलिया गांव में एक व्यक्ति अपने ही समधी के झांसे में आ गया। आरोपी ने तांत्रिक क्रियाओं और रकम दोगुनी करने का लालच देकर उससे 11.68 लाख रुपए ठग लिए। एक माह बाद सूटकेस खोलने पर नोटों की जगह ईंट-पत्थर निकले।
News In Short
- खैरथल-तिजारा में समधी ने रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 11.68 लाख रुपए ठगे।
- पीड़ित को तांत्रिक क्रिया के बाद एक सूटकेस दिया, एक माह बाद खोलने पर ईंट-पत्थर निकले।
- आरोपी राजेंद्र प्रसाद ने खुद को दैवीय शक्तियों का जानकार बताकर पीड़ित को भरोसे में लिया था।
- आरोपी पर पहले भी एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी से 32 लाख रुपए ठगी के आराम लग चुके हैं।
- पीड़ित ने लिखित आश्वासन के बावजूद रकम नहीं लौटाने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
News In Detail
पीड़ित को ठगी का अहसास तब हुआ जब उसने तय समय के बाद नोटों से भरा सूटकेस खोला, जिसमें केवल ईंट और पत्थर भरे मिले। खैरथल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा है।
पारिवारिक रिश्ते और मौलवी का झांसा
आरोपी राजेंद्र प्रसाद ने दावा किया कि उसकी जान-पहचान हरियाणा के एक बड़े मौलवी से है, जिसके माध्यम से वह किसी भी रकम को बहुत कम समय में दोगुना या चौगुना करवा सकता है। पारिवारिक रिश्ता होने और समधी पर अटूट विश्वास के कारण जनक कुमार इस झांसे में आ गए।
अंधेरे कमरे में तांत्रिक अनुष्ठान और ₹11.68 लाख की वसूली
इसके बाद और अधिक मुनाफे का लालच देकर पीड़ित को विवश किया गया, जिसके बाद जनक कुमार ने स्वयं की जमापूंजी के अलावा अपने परिचितों और रिश्तेदारों से उधार मांगकर कुल 11 लाख 68 हजार रुपए की व्यवस्था की और समधी को सौंप दिए।
रकम हाथ में आने के बाद मुख्य आरोपी राजेंद्र प्रसाद और उसका पुत्र ईश्वर पीड़ित जनक कुमार को हरियाणा के पुनहाना स्थित एक मौलवी आबिद के पास ले गए। वहां एक कमरे में पूरी तरह अंधेरा करके तांत्रिक गतिविधियां की गईं और पीड़ित को विश्वास दिलाया गया कि उसकी रकम बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है।
चेतावनी के साथ दिया सूटकेस
डर के मारे पीड़ित ने एक महीने तक सूटकेस को हाथ नहीं लगाया। लेकिन जब अवधि पूरी होने पर उत्सुकता और उम्मीद के साथ सूटकेस खोला गया, तो पीड़ित के पैरों तले जमीन खिसक गई। सूटकेस में नोटों की गड्डियों के स्थान पर केवल ईंट और पत्थर भरे हुए थे।
मौलवी का खुलासा और आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड
ग्रामीणों के दबाव में आकर आरोपी राजेंद्र प्रसाद ने लिखित रूप से पीड़ित की पूरी राशि लौटाने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन पैसे लौटाने के बजाय वह अपने बेटे सहित घर से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्य आरोपी राजेंद्र प्रसाद आदतन ठग है और इस घटना से पहले वह एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी (पूर्व सैनिक) से भी करीब 32 लाख रुपए की इसी तरह ठगी कर चुका है। खैरथल थाना पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें:-
कौन है मानव सुथार, जिसे अफगानिस्तान के खिलाफ मिला है खेलने का मौका
पढ़ाई और बकरी चराना साथ-साथ, फिर छठे प्रयास में आईएएस बने राम प्रकाश
जोहड़ की तीन बीघा जमीन पर अवैध कब्जे, 12 मकान मालिकों को निगम ने दिए नोटिस
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava