गहलोत सरकार के फैसलों की जांच करेगी मंत्रियों की कमेटी, 5 साल के कई फैसले जांच के दायरे में

Pooja Kumari | Feb 02, 2024, 11:28 IST
Share
गहलोत सरकार के फैसलों की जांच करेगी मंत्रियों की कमेटी, 5 साल के कई फैसले जांच के दायरे में
गहलोत सरकार के फैसलों की जांच करेगी मंत्रियों की कमेटी, 5 साल के कई फैसले जांच के दायरे में

भजनलाल सरकार ने गहलोत राज में हुए फैसलों की जांच के लिए 4 मंत्रियों की कमेटी बनाई है। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह इस कमेटी के संयोजक बनाए गए हैं।

BHOPAL. गहलोत सरकार के राज में हुए कामकज की समीक्षा के लिए राजस्थान के नए सीएम भजनलाल ने 4 मंत्रियों की एक कमेटी का गठन किया है। बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह इस कमेटी के संयोजक बनाए गए हैं। इस कमेटी में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा और पीडब्ल्यूडी मंत्री मंजू बाघमार को मेंबर के तौर पर शामिल किया गया है। जानकारी के मुताबिक ये कमेटी तीन महीने में सीएम भजनलाल शर्मा को इसकी रिपोर्ट सौंपेगी।

ये कमेटी गहलोत राज के दो तरह के हुए फैसलों की करेगी जांच

बताया जा रहा है कि चार मंत्रियों की कमेटी गहलोत राज के दो तरह के फैसलों की जांच करेगी। कमेटी 1 अप्रैल 2023 से लेकर 14 दिसंबर 2023 तक गहलोत मंत्रिमंडल के फैसलों और बड़े कामों की समीक्षा करेगी। गहलोत राज के पूरे पांच साल में नॉन बीएसआर रेट पर हुए सभी कामों की जांच होगी।

सभी योजनाओं की होगी बारीकी से जांच

कमेटी का कहना है कि कांग्रेस राज के आखिरी छह महीने में घोषित सभी योजनाओं और कामों को जांच के दायरे में लिया जाएगा। फ्री मोबाइल, फ्री राशन, ग्रामीण और शहरी ओलिंपिक सहित दर्जन भर लोकलुभावन योजनाओं की चार मंत्रियों की कमेटी जांच करेगी।

Tags:
  • Rajasthan CM Bhajanlal Sharma
  • Ashok Gehlot
  • अशोक गहलोत
  • राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा
  • Rajasthan news update
  • राजस्थान न्यूज अपडेट
  • Food Minister Sumit Godara
  • खाद्य मंत्री सुमित गोदारा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA