राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशी का निधन अब 199 सीटों पर होगा चुनाव, बेटे के लिए मांग रहे थे टिकट

The Sootr | Nov 15, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशी का निधन अब 199 सीटों पर होगा चुनाव, बेटे के लिए मांग रहे थे टिकट
राजस्थान में कांग्रेस प्रत्याशी का निधन अब 199 सीटों पर होगा चुनाव, बेटे के लिए मांग रहे थे टिकट

राजस्थान की श्रीगंगानगर जिले के करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया है। ऐसे में अब राजस्थान में 199 सीटों पर चुनाव होगा।

JAIPUR. राजस्थान की श्रीगंगानगर जिले के करणपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया है। अब राजस्थान में। 199 सीटों पर चुनाव होगा। कुन्नर दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। उन्हें 12 नवंबर को भर्ती कराया गया था।

कुन्नर अपने बेटे के लिए मांग रहे थे टिकट

बता दें कि कुन्नर पहले ही चुनाव लड़ने से मना कर रहे थे और अपने बेटे रूपेंद्र सिंह कुन्नर के लिए टिकट मांग रहे थे। लेकिन पार्टी ने उनके बेटे को टिकट नहीं दिया। कांग्रेस वॉर रूम में फीडबैक बैठकों के दौरान सितंबर में कुन्नर ने वरिष्ठ नेताओं से मिलकर बेटे को टिकट देने की मांग की थी। कुन्नर ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये भी कहा था कि पार्टी अगर बेटे को टिकट दे दें तो मेरा पिंड छूटे। श्रीकरणपुर में इतने साल तक दूसरा कोई दावेदार रहा ही नहीं, सब घिस गए।

तीसरी बार नहीं होंगे 200 सीटों पर चुनाव

राजस्थान के विधानसभा चुनावों में लगातार ये तीसरा मौका है जब एक साथ सभी 200 सीटों पर वोटिंग नहीं होगी। कुन्नर को इसी सप्ताह ब्रेन अटैक के बाद पहले जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल और फिर दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था। गौरतलब है कि राजस्थान के विधानसभा चुनावों में लगातार ये तीसरा मौका है जब एक साथ सभी 200 सीटों पर वोटिंग नहीं होगी। इससे पहले 2013 और 2018 में बसपा उम्मीदवारों के निधन की वजह से एक साथ चुनाव नहीं हुए थे। वहीं 2013 के विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले चूरू से बसपा उम्मीदवार जेपी मेघवाल का निधन हो गया था, इसलिए चूरू में नई सरकार बनने के बाद वोटिंग हुई थी, और इस चुनाव में राजेंद्र राठौड़ जीते थे। 2018 में अलवर के रामगढ़ से बसपा उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह के निधन की वजह से चुनाव स्थगित हुआ था। रामगढ़ सीट पर गहलोत सरकार बनने के बाद चुनाव हुआ जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार सफिया जुबैर जीतीं।

Tags:
  • Rajasthan Assembly elections
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • Elections will be held on 199 seats in Rajasthan
  • Congress candidate Gurmeet Singh Kunnar passes away
  • Gurmeet Singh Kunnar passes away
  • राजस्थान में 199 सीटों पर होगा चुनाव
  • कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन
  • गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग