कांग्रेस का नीरज डांगी पर फिर भरोसा, बनाया राज्य सभा का उम्मीदवार

Ashish Bhardwaj | Jun 04, 2026, 23:06 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-06-04T230509.067
Photograph: (the sootr)

भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी राजस्थान से राज्यसभा की सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने निर्वतमान राज्यसभा सांसद नीरज डांगी पर फिर भरोसा जताया है।

News In Short

  • कांग्रेस ने नीरज डांगी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया।
  • यह नीरज डांगी का लगातार दूसरा मौका है।
  • राजस्थान में 18 जून को तीन राज्यसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
  • मौजूदा संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस को एक सीट जीतने की गारंटी है।
  • तीसरी सीट के लिए बीजेपी को विपक्षी विधायकों के वोट चाहिए, जो मुश्किल माना जा रहा है।

News In Detail

राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हो रहे चुनाव में उम्मीदवारों को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी गुरुवार देर रात अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी।

कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार नीरज डांगी को अपना प्रत्याशी बनाया है। मौजूदा संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिल रही है।

विश्लेषकों के अनुसार डांगी को दूसरा मौका देकर कांग्रेस ने परंपरागत दलित वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है। यह कदम पार्टी के अंदरूनी सियासी समीकरण को मजबूत करने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.53.45 PM
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.53.45 PM

राजस्थान में सीटों का हाल

राजस्थान (Rajasthan) से राज्यसभा की तीन सीटें रिक्त हो रही हैं। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और राजेंद्र गहलोत तथा कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य नीरज डांगी का 21 जून को कार्यकाल पूरा हो रहा है।

इस बार भाजपा ने अपने दोनों राज्यसभा सदस्यों रवनीत सिंह बिट्टू और राजेंद्र गहलोत को राजस्थान से टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को मैदान में उतरा है।

HJ-PHpkbIAAP5rM
HJ-PHpkbIAAP5rM

क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक रणनीति

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के 67 विधायक हैं। राज्यसभा में एक सीट जीतने के लिए 51 विधायकों (MLAs) की आवश्यकता है।

अगर बीजेपी (BJP) तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारती है तो निर्विरोध चुनाव होगा। हालांकि तीसरी सीट के लिए बीजेपी को दूसरे दलों के 35 विधायकों (MLAs) के वोट चाहिए।

मौजूदा राजनीतिक हालात में यह लगभग असंभव है। आरएलडी बीजेपी के साथ है और निर्दलीयों, बसपा (BSP) और बीटीपी (BTP) के कुछ वोट भी मिल जाएं, तब भी तीसरे उम्मीदवार के लिए 20 वोट कम पड़ेंगे।

इस परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी (BJP) खुद का तीसरा उम्मीदवार उतार सकती है या किसी निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देकर राजनीतिक समीकरण प्रभावित कर सकती है।

नीरज डांगी को दूसरा मौका क्यों मिला?

नीरज डांगी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नजदीकी माने जाते हैं। राज्यसभा (Rajya Sabha) में जाने के बाद उनकी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से नजदीकी और बढ़ी।

बताया जाता है कि खड़गे ने डांगी की पैरवी की, जिसकी वजह से उन्हें लगातार दूसरा मौका मिला। यह कदम पार्टी के अंदरूनी सियासी समीकरण और दलित वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए उठाया गया।

ये भी पढे़:-

भाजपा ने सतीश पूनियां व अलका गुर्जर को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, 18 जून को वोटिंग होगी

2 टीचरों ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर की 12 साल सरकारी नौकरी, एक गिरफ्तार दूसरा फरार

प्रशासनिक व्यवस्था को नई ताकत, 7 ट्रेनी IAS अधिकारी बने सहायक कलेक्टर

मिड-डे मील में बड़ा घोटाला, चावल और गेंहू हुए गायब, हजारों बोरियों की नहीं हो सकी सप्लाई

Tags:
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • राजस्थान विधानसभा
  • अशोक गहलोत
  • राज्यसभा
  • नीरज डांगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा