भाजपा ने सतीश पूनियां व अलका गुर्जर को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, 18 जून को वोटिंग होगी
Mukesh Sharma | Published:
Photograph: (the sootr)
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हरियाणा के चुनाव प्रभारी रहे सतीश पूनियां और अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया है। 18 जून को है नामांकन की आखिरी तारीख
News In Short
- भाजपा ने घोषित किए अपने राज्यसभा उम्मीदवार,कांग्रेस में संघर्ष जारी
- सतीश पूनियां और अलका गुर्जर पार्टी के होंगे प्रतिनिधि।
- राजस्थान से तीन राज्यसभा सीटें हो रही है रिक्त।
- मतदान 18 जून को होगा और परिणाम उसी दिन होगा घोषित।
News In Detail
BJP ने घोषित किए राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम
राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया
BJP ने Madhya Pradesh से राज्यसभा की दो सीटों के लिए राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल को… pic.twitter.com/ILfFTF4NjZ
— TheSootr (@TheSootr) June 4, 2026
खत्म हुआ पूनियां का इंतजार
पार्टी ने उन्हें पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया और फिर दिल्ली में भी उन्हें आजमाया गया। दोनों ही राज्यों में उन्होंने भाजपा की जीत में प्रमुख भूमिका निभाई और भाजपा सरकारें बनीं। इसके बाद से ही उनके समर्थक उन्हें राज्यसभा में भेजने की मांग पार्टी के नेताओं से कर रहे थे। स्वयं पूनियां को भी अपने पुर्नवास का लंबे समय से इंतजार था और वह इसी दिन की प्रतीक्षा कर रहे थे।
अलका गुर्जर वर्तमान में भाजपा में राष्ट्रीय सचिव के रूप में काम कर रही हैं। वह दिल्ली भाजपा की सह-प्रभारी भी हैं। वह राजस्थान की बांदीकुई विधानसभा सीट से 2013 से 2018 तक विधायक रह चुकी हैं। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाकर महिला व ओबीसी कार्ड खेला है।
इस बार राजस्थान से तीन राज्यसभा सीटें रिक्त हो रही हैं। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का कार्यकाल 20 जून को समाप्त हो रहा है। राजस्थान विधानसभा में वर्तमान संख्या बल को देखते हुए भाजपा को दो सीटों पर जीत तय है। जबकि कांग्रेस को एक सीट मिलना तय है।
कांग्रेस में एक सीट के लिए संघर्ष !
ये भी पढे़:-
मिड-डे मील में बड़ा घोटाला, चावल और गेंहू हुए गायब, हजारों बोरियों की नहीं हो सकी सप्लाई
अरावली का 500 मीटर लूपहोल, 11000 पहाड़ियों के बचाव में आई सुप्रीम कोर्ट
वेटिंग लिस्ट अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, राजस्थान में बदले भर्ती नियम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari