कांग्रेस का नीरज डांगी पर फिर भरोसा, बनाया राज्य सभा का उम्मीदवार
Ashish Bhardwaj | Jun 04, 2026, 23:06 IST
Photograph: (the sootr)
भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी राजस्थान से राज्यसभा की सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने निर्वतमान राज्यसभा सांसद नीरज डांगी पर फिर भरोसा जताया है।
News In Short
- कांग्रेस ने नीरज डांगी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया।
- यह नीरज डांगी का लगातार दूसरा मौका है।
- राजस्थान में 18 जून को तीन राज्यसभा सीटों पर वोटिंग होगी।
- मौजूदा संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस को एक सीट जीतने की गारंटी है।
- तीसरी सीट के लिए बीजेपी को विपक्षी विधायकों के वोट चाहिए, जो मुश्किल माना जा रहा है।
News In Detail
कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार नीरज डांगी को अपना प्रत्याशी बनाया है। मौजूदा संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिल रही है।
विश्लेषकों के अनुसार डांगी को दूसरा मौका देकर कांग्रेस ने परंपरागत दलित वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है। यह कदम पार्टी के अंदरूनी सियासी समीकरण को मजबूत करने के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.53.45 PM
राजस्थान में सीटों का हाल
इस बार भाजपा ने अपने दोनों राज्यसभा सदस्यों रवनीत सिंह बिट्टू और राजेंद्र गहलोत को राजस्थान से टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को मैदान में उतरा है।
HJ-PHpkbIAAP5rM
क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक रणनीति
अगर बीजेपी (BJP) तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारती है तो निर्विरोध चुनाव होगा। हालांकि तीसरी सीट के लिए बीजेपी को दूसरे दलों के 35 विधायकों (MLAs) के वोट चाहिए।
मौजूदा राजनीतिक हालात में यह लगभग असंभव है। आरएलडी बीजेपी के साथ है और निर्दलीयों, बसपा (BSP) और बीटीपी (BTP) के कुछ वोट भी मिल जाएं, तब भी तीसरे उम्मीदवार के लिए 20 वोट कम पड़ेंगे।
इस परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी (BJP) खुद का तीसरा उम्मीदवार उतार सकती है या किसी निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देकर राजनीतिक समीकरण प्रभावित कर सकती है।
नीरज डांगी को दूसरा मौका क्यों मिला?
बताया जाता है कि खड़गे ने डांगी की पैरवी की, जिसकी वजह से उन्हें लगातार दूसरा मौका मिला। यह कदम पार्टी के अंदरूनी सियासी समीकरण और दलित वोट बैंक को ध्यान में रखते हुए उठाया गया।
ये भी पढे़:-
2 टीचरों ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर की 12 साल सरकारी नौकरी, एक गिरफ्तार दूसरा फरार
प्रशासनिक व्यवस्था को नई ताकत, 7 ट्रेनी IAS अधिकारी बने सहायक कलेक्टर
मिड-डे मील में बड़ा घोटाला, चावल और गेंहू हुए गायब, हजारों बोरियों की नहीं हो सकी सप्लाई
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman