दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर फिर दुर्घटना, बीएमडब्ल्यू चकनाचूर, जयपुर के बिजनेसमैन की मौत

Ashish Bhardwaj | Mar 09, 2026, 14:44 IST
Photograph: (the sootr)
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर राजस्थान में अलवर के पास फिर बड़ी दुर्घटना हो गई। इसमें लग्जरी गाड़ी बीएमडब्ल्यू कार चकनाचूर हो गई। दुर्घटना में जयपुर के एक बिजनेसमैन की मौत हो गई।

News In Short

  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर राजस्थान में फिर बड़ी दुर्घटना।
  • दो करोड़ कीमत की लग्जरी गाड़ी बीएमडब्ल्यू कार चकनाचूर।
  • संतुलन बिगड़ने से गाड़ी बैरिकेड्स तोड़ते हुए सीधे मीडियन में जा घुसी।
  • दुर्घटना में शकुन ग्रुप के एमडी वल्लभ माहेश्वरी की मौत्।
  • माहेश्वरी जयपुर से दर्शन के लिए जा रहे थे गोवर्धन।

News In Detail

सुनील जैन@​अलवर



राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अलवर के पास बड़ी दुर्घटना हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो करोड़ रुपए कीमत की लग्जरी गाड़ी बीएमडब्ल्यू पूरी तरह चकनाचूर हो गई। इस दुर्घटना में शकुन ग्रुप के प्रबंध निदेशक (एमडी) वल्लभ माहेश्वरी (62) की मौत हो गई। ये जयपुर से उत्तर प्रदेश के गोवर्धनजी के दर्शन के लिए जा रहे थे।



कैसा हुआ हादसा

यह दुर्घटना अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर हुई, जब शकुन ग्रुप के एमडी वल्लभ माहेश्वरी अपनी बीएमडब्ल्यू में सवार होकर जयपुर से गोवर्धन जा रहे थे। यात्रा के दौरान रविवार शाम एक्सप्रेस-वे पर अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार कार बैरिकेड्स तोड़ते हुए सीधे मीडियन में जा घुसी और पुलिया की दीवार से टकरा गई।



ड्राइवर को नहीं आई खरोंच

टक्कर के कारण गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हैरानी की बात यह रही कि इस भयानक टक्कर के बावजूद उनके चालक को एक खरोंच तक नहीं आई, जबकि पीछे बैठे माहेश्वरी गंभीर घायल हो गए।





WhatsApp Image 2026-03-09 at 2.21.00 PM


​अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

​दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद वल्लभ माहेश्वरी और उनके चालक को कार से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल पीनान स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अलवर रेफर कर दिया। इस दौरान रास्ते में माहेश्वरी की मौत हो गई।





WhatsApp Image


अंतिम संस्कार की जानकारी

​वल्लभ माहेश्वरी का पार्थिव देह रविवार देर रात उनके जयपुर स्थित निवास पर लाया गया। परिजनों के अनुसार उनकी बेटी वर्तमान में थाईलैंड में हैं, जिनके सोमवार शाम तक जयपुर पहुँचने की संभावना है।



ये भी पढ़े:-

गोवा की काजू और राजस्थान की केसर कस्तूरी अब एमपी में मिलेगी, हमारी देसी महुआ जाएगी बाहर



टी 20 वर्ल्ड कप: जीत के जश्न में जयपुर की मॉडल अदिति भी, पहली बार ईशान के साथ आईं नजर



मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में गर्मी का आलम, लू जैसी तपन! मौसम विभाग ने दी चेतावनी



दो जांबाज IPS रचाएंगे ब्याह, गोरखपुर में शुरू हुई लव स्टोरी, अब राजस्थान के धोरीमना में बजने वाली है शहनाई



Tags:
  • राजस्थान
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
  • अलवर
  • गोवर्धन
  • शकुन ग्रुप