टी 20 वर्ल्ड कप: जीत के जश्न में जयपुर की मॉडल अदिति भी, पहली बार ईशान के साथ आईं नजर

Ashish Bhardwaj | Mar 09, 2026, 14:22 IST
Share
aditi
Photograph: (the sootr)

जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया पहली बार क्रिकेटर ईशान किशन के साथ नजर आईं हैं। मौका अहमदाबाद में भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न का रहा।

News In Short

  • भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी पुरुष टी‑20 विश्व कप जीतकर रचा इतिहास।
  • क्रिकेटर ईशान किशन पहली बार गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ दिखाई दिए।
  • पहले ईशान के दादा राम अनुग्रह पांडेय ने बताया था अदिति हुंडिया के बारे में।
  • राजस्थान में जयपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली हैं अदिति हुंडिया।
  • अदिति हुंडिया ने वर्ष 2018 में मिस डीवा प्रतियोगिता का खिताब जीता था।

News In Detail

भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरी बार आईसीसी पुरुष टी‑20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाडियों ने जमकर जश्न मनाया। इसी दौरान भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

अदिति के संग जश्न मनाते दिखे

फाइनल मुकाबले के बाद स्टेडियम में अदिति को ईशान किशन के साथ जीत का जश्न मनाते देखा गया। इस दौरान उन्होंने हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव सहित भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ भी खुशी के पल साझा किए। फाइनल से पहले भी उन्हें टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ एक रेस्टोरेंट में डिनर करते हुए देखा गया था।

काफी समय से चल रही हैं रिश्ते की चर्चा

ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते को लेकर कुछ बरसों से चर्चा होती रही है। हाल ही में ईशान के दादा राम अनुग्रह पांडेय ने एक इंटरव्यू में अदिति का नाम लेते हुए कहा था कि यदि ईशान ने अपनी दुल्हनियां चुन ली है तो परिवार को वह स्वीकार है। उन्होंने यह भी बताया कि अदिति जयपुर की रहने वाली हैं और मॉडलिंग की दुनिया से जुड़ी हैं।

4379797-ishan-kishan-aditi-hundia-1
4379797-ishan-kishan-aditi-hundia-1

मूल रूप से जयपुर की हैं अदिति हुंडिया

ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया मूल रूप से जयपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र की रहने वाली हैं। वे पेशे से मॉडल और उद्यमी हैं। जयपुर में उनका अपना फैशन ब्रांड भी है। बताया जाता है कि अदिति के पिता जयपुर में घी के कारोबार से जुड़े हैं। वहीं अदिति खुद फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े अपने ब्रांड के माध्यम से व्यवसाय भी कर रही हैं।

मॉडलिंग की दुनिया में बनाई पहचान

अदिति हुंडिया ने वर्ष 2018 में मिस डीवा प्रतियोगिता का खिताब जीता था, जिसके बाद उन्हें मॉडलिंग जगत में खास पहचान मिली। इसके अलावा वे फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी लोकप्रियता है।

2742839-aditi-hundia-watching-match
2742839-aditi-hundia-watching-match

2019 से शुरू हुई थीं अफेयर की चर्चाएं

ईशान किशन और अदिति हुंडिया के रिश्ते की चर्चा पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के दौरान सामने आई थी। उस समय स्टेडियम में मैच देखते हुए अदिति की तस्वीरें सामने आई थीं। उन्हें “मिस्ट्री फैनगर्ल” के रूप में पहचाना जाने लगा था।

शादी पर आधिकारिक बयान नहीं

हालांकि दोनों परिवारों की ओर से अभी तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वर्ल्ड कप जीत के जश्न में दोनों के साथ नजर आने के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि आने वाले समय में यह रिश्ता शादी तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़े:-

सोलर रूफटॉप में टैक्स की हेराफेरी, जीएसटी विभाग ने की करोड़ों की वसूली

मध्य प्रदेश से राजस्थान पहुंचे दो चीते, एनटीसीए ने की इंटर-स्टेट चीता कॉरिडोर की पैरवी

गोवा की काजू और राजस्थान की केसर कस्तूरी अब एमपी में मिलेगी, हमारी देसी महुआ जाएगी बाहर

दो जांबाज IPS रचाएंगे ब्याह, गोरखपुर में शुरू हुई लव स्टोरी, अब राजस्थान के धोरीमना में बजने वाली है शहनाई

Tags:
  • भारतीय क्रिकेट टीम
  • ईशान किशन
  • नरेंद्र मोदी स्टेडियम
  • इंडियन प्रीमियर लीग
  • ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती