भरतपुर में मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने दरोगा के सीने पर मारी गोली, बुलेटप्रूफ से बची जान, पुलिस ने गोली मारकर 3 अरेस्ट किए
Chandresh Sharma | Sept 06, 2023, 24:00 IST
भरतपुर में हत्या के आरोपी 3 बदमाशों को पकड़ने पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने गोलियां चलाना शुरु कर दीं। एक गोली तो पुलिस इंस्पेक्टर के सीने में लगी, गनीमत यह थी कि दरोगा बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुए था।
BHARATPUR. भरतपुर में हत्या के आरोपी 3 बदमाशों को पकड़ने पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने गोलियां चलाना शुरु कर दीं। एक गोली तो पुलिस इंस्पेक्टर के सीने में लगी, गनीमत यह थी कि दरोगा बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुए था। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों बदमाशों के पैर में गोली मारी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
10 दिन पहले की थी कत्ल की वारदात
असल में भरतपुर में 27 अगसत को अजय झामरी नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोपी 3 बदमाशों का इनपुट पुलिस को मिला था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो इसकी भनक लगने पर बदमाशों ने डीएसआई के प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश की छाती पर फायर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए तेजवीर, युवराज और बंटी खुशाल नाम के आरोपियों को पकड़ा। तीनों के पैर में गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां ज्यादा खून बह जाने की वजह से एक बदमाश बंटी खुशाल की हालत सीरियस है।
मृतक भी आपराधिक प्रवृत्ति का था
बता दें कि 27 अगस्त को गोली मारकर जिस अजय झामरी की हत्या की गई थी, वह भी आपराधिक प्रवृत्ति का था। उस पर भी कई केस दर्ज हैं। वह किसी काम से भरतपुर आया था, तभी हीरादास चौराहे पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने उसके सिर पर गोली मारी थी।
बेखौफ होकर वीडियो डाल रहे थे बदमाश
हत्या की इस वारदात के बाद ये तीनों बदमाश बेखौफ होकर सोशल मीडिया पर वीडियो डाल रहे थे और कत्ल की वारदात का श्रेय भी ले रहे थे। जिसके बाद मृतक के परिजनों ने 1 सितंबर को एसपी को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में यह आरोप भी लगाया गया था कि तेजवीर की बहन पुलिस कर्मी है और वह अपने भाई की मदद कर रही है। परिजनों ने तेजवीर की बहन को निलंबित करने की मांग भी उठाई थी।

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA