विधायक फंड में दुरुपयोग: पूर्व विधायक बलजीत गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम से आए थे चर्चा में

Jinesh Jain | Feb 04, 2026, 09:35 IST
Share
d arrested former mlab aljeet yadav corruption case rajasthan
d arrested former mlab aljeet yadav corruption case rajasthan

राजस्थान में विधायक फंड के दुरुपयोग के माले में पूर्व विधायक बलजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर स्कूलों के लिए खेल सामग्री की खरीद में भ्रष्टाचार करने का आरोप है। वे भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम को लेकर चर्चा में आए थे।

News In Short

  • राजस्थान में पूर्व विधायक बलजीत यादव को ईडी ने गिरफ्तार किया है।
  • बलजीत की गिरफ्तारी के लिए ईडी अफसर टोल प्लाजा पर खड़े थे।
  • बलजीत पर विधायक फंड में दुरुपयोग के गंभीर आरोप हैं।
  • पूर्व विधायक ने खेल सामग्री की खरीद में चार करोड़ का घपला किया था।
  • पिछले साल एसीबी ने राज्य में कई जगह छापेमारी की थी।

News In Detail

सुनील जैन@अलवर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान में विधायक फंड के दुरुपयोग के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। उसने बहरोड़ से निर्दलीय विधायक रह चुके बलजीत यादव को मंगलवार देर रात शाहजहांपुर टोल टैक्स से गिरफ्तार कर लिया।

यह एक्शन भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर लिया गया है। इसके आधार पर ईडी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत जांच कर रही थी।

टोल प्लाजा पर खड़े थे ईडी अफसर

बताया जा रहा है कि शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर यह कार्रवाई उस वक्त की गई, जब बलजीत यादव दिल्ली जा रहे थे। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए वहां चार-पांच गाड़ियों में ईडी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। उनके साथ सीआरपीएफ के जवान भी थे। उन्हें तुरंत ही हिरासत में लेकर टोल प्लाजा के कमरे में उनसे हस्ताक्षर कराए और सीधे उनको अपनी गाड़ी में बैठकर जयपुर के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है उनसे जयपुर में पूछताछ की जा रही है।

खेल सामग्री खरीदने में भ्रष्टाचार

पूर्व विधायक बलजीत यादव पर आरोप है कि उनके विधायक कार्यकाल के दौरान विधायक फंड से अलवर जिले की 32 सरकारी स्कूलों में खेल सामग्री खरीदी गई। इसमें करीब 4 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया।

जांच में सामने आया कि स्कूलों को घटिया गुणवत्ता की खेल सामग्री दी गई, जबकि भुगतान सरकारी मानकों के अनुसार किया गया। यह आपूर्ति पूर्व विधायक के सहयोगियों और रिश्तेदारों से जुड़ी फर्मों के माध्यम से की गई।

पिछले साल 18 जगह हुई छापेमारी

ईडी ने पिछले वर्ष इस मामले में व्यापक छापेमारी की थी। जनवरी 2025 में जयपुर में 8, दौसा और अलवर में एक-एक ठिकानों सहित कुल 10 स्थानों पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 31 लाख रुपए की नकदी और संपत्तियों से जुड़े कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए थे। इन्हें जांच के लिए महत्वपूर्ण माना गया।

एसीबी जांच में इन्हें आरोपी बनाया

एसीबी की जांच में बालाजी कम्पलीट सोल्यूशन्स के संचालक महेन्द्र सिंह, सूर्या इंटरप्राइजेज के सीताराम गुर्जर, राजपूत स्पोर्ट्स इंटरप्राइजेज के राजमोहन सिंह और शर्मा स्पोर्ट्स इंटरप्राइजेज के नवीन शर्मा को आरोपी बनाया गया। इसके साथ ही शिक्षा विभाग से जुड़े कुछ कर्मचारी और अधिकारी भी आरोपी बनाए गए हैं।

40747669-d37
40747669-d37

गहलोत सरकार को ला दिया सवालों में

बलजीत यादव 2018 से 2023 तक बहरोड़ से निर्दलीय विधायक रहे। वे भ्रष्टाचार के खिलाफ काले कपड़े पहनकर भ्रष्टाचार की जानकारी देने वालों को 51 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा के कारण भी चर्चा में रहे थे। वैसे तो उन्होंने पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार को समर्थन दिया था लेकिन मार्च 2022 में नकल माफिया और गुरुकुल यूनिवर्सिटी फर्जीवाडे़ को लेकर गहलोत सरकार को कटघरे में खड़ा किया था।

a76a5691-371
a76a5691-371

बलजीत ने भ्रष्टाचार पर चलाई थी मुहिम

बलजीत यादव ने काले कपड़े पहनकर सीधे 12 घंटे तक लगातार जयपुर के सेंट्रल पार्क ट्रैक पर दौड़ लगाई थी। भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम पूरे देश में चर्चा में रही थी। उसके अलावा भ्रष्टाचार के सबूत देने पर 51 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा भी हुई थी। अब उन्हीं पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर जांच एजेंसियों की कार्रवाई ने राजनीतिक हलकों में हलचल हो गई है।

ये खबरें भी पढ़िए...

BRTS में संविधान यात्रा निकालने वाले BJP नेता बलजीत पर होगा केस

वित्त आयोग की रिपोर्ट: इन्फ्रास्ट्रक्चर में पीछे रहा राजस्थान, झारखंड भी निकला आगे

पीएनबी बैंक में घोटाला, मैनेजर ने की करोड़ों के सोने की हेराफेरी, जानें पूरा मामला

राजस्थान न्यूज : राजस्थान रोडवेज में 'ऑपरेशन क्लीन राइड',फ्लाइंग टीम की बताते थे लोकेशन, 8 गिरफ्तार

Tags:
  • राजस्थान न्यूज
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • निर्दलीय विधायक
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
  • अशोक गहलोत सरकार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि