राजस्थान में जगुआर ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और सह पायलट की मौत
Nitin Kumar Bhal | Jul 09, 2025, 13:53 IST
Photograph: (The Sootr)
राजस्थान के चूरू जिले में रतनगढ़ कस्बे के भानुदा गांव के पास ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया है। हादसे में पायलट और सह पायलट की मौत हो गई है। यह जगुआर फाइटर जेट श्रीगंगानगर के पास सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ा था।
राजस्थान (Rajasthan) के चूरू जिले में रतनगढ़ कस्बे के पास ट्रेनर एयरक्राफ्ट (Trainer Aircraft) क्रैश हो गया है। भानुदा गांव के पास ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश (राजस्थान एयरक्राफ्ट हादसा) हुआ है। इस हादसे में विमान के पायलट और सह-पायलट की मौत हो गई है।मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची है। ट्रेनर एयरक्राफ्ट एयरफोर्स (Indian Airforce) का है। सूत्रों के मुताबिक,यह जगुआर ट्रेनर एयरक्राफ्ट है। मलबे के पास से क्षत—विक्षत शव के टुकड़े मिले हैं।मौके पर स्थानीय पुलिस, प्रशासन एवं दमकल पहुंच गए हैं। घटनास्थल पर सेना का एक हेलिकॉप्टर भी पहुंचा है, इस हेलिकॉप्टर को सड़क पर लैंड कराया गया।
सेना के सूत्रों के मुताबिक यह जगुआर ट्रेनर एयरक्राफ्ट श्रीगंगानगर के पास सूरतगढ़ एयरबेस से उड़ा था। यह जेट ट्विट सीटर था, ट्विन सीटर जेट ट्रेनिंग के लिए उपयोग किया जाता है। स्थानीय लोगों ने पहले विमान की गड़गड़ाहट सुनी, फिर जोरदार धमाके की आवाज आई। इसके बाद प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। घटना के ठोस कारणों का पता फिलहाल नहीं चला है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
भारत में भारतीय वायुसेना (IAF) के विमानों की सुरक्षा एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय रही है। पिछले एक दशक में, यानी 2014 से 2024 तक, वायुसेना के विमानों में 34 दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें से अधिकांश दुर्घटनाएँ मानव त्रुटि और तकनीकी दोषों के कारण हुईं। विशेष रूप से 2018–19 और 2021–22 के वर्षों में दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि देखी गई, जिनमें प्रमुख घटनाओं में से एक दिसंबर 2021 में हुई Mi-17V5 हेलीकॉप्टर दुर्घटना थी, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की मृत्यु हो गई थी।
सीएम भजनलाल शर्मा ने विमान क्रैश हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया- वायुसेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। घटना के तुरंत बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर है और राहत-बचाव कार्य के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
सूरतगढ़ से उड़ा था ट्रेनी जगुआर जेट
2014 से 2024 तक वायुसेना के विमानों में 34 दुर्घटना
An IAF Jaguar Trainer aircraft met with an accident during a routine training mission and crashed near Churu in Rajasthan, today. Both pilots sustained fatal injuries in the accident. No damage to any civil property has been reported.
IAF deeply regrets the loss of lives and…
— Indian Air Force (@IAF_MCC) July 9, 2025
सीएम ने हादसे पर जताया शोक
चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में भारतीय वायुसेना के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
घटना के तुरंत बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर है और राहत-बचाव कार्य के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व शोकाकुल…
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) July 9, 2025
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari