क्रेशर प्लांट विवाद में कैसे गई पूर्व विधायक अतर सिंह की जान? जानिए हमले से पहले क्या हुआ था

Saurabh Mishra | Oct 12, 2026, 14:35 IST
Share
भरतपुर के पूर्व विधायक अतर सिंह को क्यों जान गंवानी पड़ी।
भरतपुर के पूर्व विधायक अतर सिंह को क्यों जान गंवानी पड़ी।

Atar Singh Bhadana Death: भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के आरोपों के पीछे क्रेशर प्लांट और रास्ते का पुराना विवाद सामने आया है। परिवार ने 70-80 लोगों पर हमले का आरोप लगाया, जबकि ग्रामीणों ने भड़ाना पक्ष को जिम्मेदार ठहराया। जानिए दो साल पुराने विवाद से लेकर भड़ाना की मौत तक की पूरी इनसाइड स्टोरी।

Atar Singh Bhadana Death: राजस्थान के भरतपुर जिले के भौंड़ा गांव में क्रेशर प्लांट को लेकर चल रहा विवाद पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत की वजह कैसे बन गया? रविवार शाम ऐसा क्या हुआ कि दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया? आखिर विवाद की शुरुआत कहां से हुई, रविवार शाम क्रेशर प्लांट पर क्या हुआ था और पुलिस की भूमिका पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? जानिए इस पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी।

पूर्व विधायक अतर सिंह और ग्रामीणों के बीच क्या हुआ था?

पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पत्नी कमलेश के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6:30 बजे भड़ाना वैर थाना क्षेत्र के भौंड़ा गांव स्थित क्रेशर प्लांट पर पहुंचे थे। उस समय प्लांट पर करीब 20 से 25 कर्मचारी काम कर रहे थे। कमलेश का आरोप है कि शाम 7 बजे के बीच करीब 70 से 80 लोग वहां पहुंचे। उनके हाथों में लाठी-डंडे और पत्थर थे। इन लोगों ने पूर्व विधायक भड़ाना और उनके साथ मौजूद कर्मचारियों पर हमला कर दिया।

हमले में अतर सिंह और उनके गनर गगन शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले वैर के अस्पताल ले जाया गया। वहां से भड़ाना को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल और गगन शर्मा को भरतपुर रेफर किया गया। भड़ाना की रविवार रात मौत हो गई।

भरतपुर: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की क्रेशर पर हमले के बाद मौत, ग्रामीणों पर आरोप | Bharatpur: Former MLA Atar Singh Bhadana Dies After Attack at Crusher, Villagers Accused
राजस्थान में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रेशर विवाद में ग्रामीणों ने किया हमला
12 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
भरतपुर जिले में बयाना के पूर्व विधायक और भाजपा नेता अतर सिंह भड़ाना (68) की रविवार रात जयपुर के SMS अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वे रविवार शाम भौंड़ा गांव में अपने क्रेशर खनन लीज पर थे, जहां 70-80 लोगों ने लाठी-पत्थरों से हमला किया। पुलिस के अनुसार क्रेशर को लेकर ग्रामीणों से करीब 4 साल से विवाद था और धरना दे रहे ग्रामीणों ने हमला किया

पूर्व विधायक भड़ाना और ग्रामीणों में किस बात को लेकर था विवाद?

भरतपुर के भौंड़ा गांव के ग्रामीणों और पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना (Former MLA Atar Singh Bhadana) के बीच करीब दो साल से क्रेशर प्लांट को लेकर विवाद चल रहा था। वैर थाना पुलिस के मुताबिक, विवाद की मुख्य वजह खदान तक आने-जाने का रास्ता था। खदान की लीज भड़ाना की पत्नी कमलेश के नाम पर थी। ग्रामीणों का आरोप था कि क्रेशर प्लांट और खनन के कारण गांव के पुराने रास्ते बंद हो रहे थे। खनन से पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा था। इससे गांव के लोगों को परेशानी हो रही थी। इन्हीं मुद्दों को लेकर ग्रामीण लंबे समय से विरोध कर रहे थे।

राजस्थान: सरकारी कर्मचारियों का भजनलाल सरकार के खिलाफ आंदोलन, 14 अक्टूबर से शुरू, पंचायत चुनाव में उपवास का ऐलान | Rajasthan: Government Employees' Protest Against Bhajanlal Government, Starting October 14, Fast Announced During Panchayat Elections
राजस्थान में भजनलाल सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का आंदोलन 14 अक्टूबर से; पंचायत चुनाव में रखेंगे उपवास
12 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान में कर्मचारियों ने बकाया भुगतान और अन्य मांगों को लेकर भजनलाल सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया। 14 अक्टूबर को प्रदेशभर में ज्ञापन दिए जाएंगे। मांगें नहीं मानी गईं तो पंचायत चुनाव में मतदानकर्मी उपवास करेंगे और वित्त मंत्री के घर पर काली दिवाली मनाई जाएगी। पैसा समय पर नहीं मिलने का आरोप

ग्रामीणों के मुताबिक, वे पिछले 15 दिन से धरने पर बैठे थे। रविवार शाम क्रेशर प्लांट पर दोबारा खनन का काम शुरू होने को लेकर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। इसके बाद लाठी-पत्थरों से हमला हो गया। इसी झड़प में अतर सिंह भड़ाना गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, हमला किसने शुरू किया, इसे लेकर दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं।

पत्नी कमलेश ने पुलिस की भूमिका पर पर उठाए सवाल

अतर सिंह भड़ाना की पत्नी कमलेश ने घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए। कमलेश का आरोप है कि उनकी प्लांट का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। इतना ही नहीं, वहां लगे वाटर पंप को भी जानबूझकर खराब कर दिया गया था। प्लांट पर जाने वाले लोगों को भी वहां से भगा दिया जाता था। उनके मुताबिक, इन घटनाओं की जानकारी लगातार पुलिस और प्रशासन को दी जा रही थी। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस की भूमिका पर क्यों उठ रहे सवाल?

इस घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि इतने पुराने विवाद के बावजूद दोनों पक्षों के बीच टकराव क्यों नहीं रोका जा सका। क्रेशर प्लांट बंद होने और उसे दोबारा शुरू करने को लेकर पहले से तनाव था। ग्रामीण धरना भी दे रहे थे और कई बार पुलिस को शिकायत भी की गई थी। इसके बावजूद स्थानीय खुफिया तंत्र को पुलिस को इस बात की भनक क्यों नहीं लगी कि मौके पर कभी भी दोनों पक्षों के बीच टकराव हो सकता? जब क्रेशर प्लांट पर दोबारा काम शुरू हुआ तो वहां स्थानीय पुलिस क्यों नहीं मौजूद थी।

राजस्थान पंचायत चुनाव: बगावत के डर से BJP-Congress की गोपनीय रणनीति, अंतिम समय में होगी टिकटों की घोषणा | Rajasthan Panchayat Elections: BJP-Congress's Secret Strategy Due to Fear of Rebellion, Ticket Announcements at the Last Moment
राजस्थान पंचायत चुनाव: बगावत के डर से भाजपा-कांग्रेस आखिरी वक्त पर खोल सकती हैं टिकटों के पत्ते
12 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
राजस्थान पंचायत चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद बगावत की आशंका को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस इस बार अधिकांश जगहों पर उम्मीदवारों की सूची अंतिम समय तक सार्वजनिक नहीं करेंगी। पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर है। माना जा रहा है कि टिकट पाने वालों को पहले फोन पर बताया जाएगा

घटना के बाद गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पूर्व विधायक अतर सिंह की मौत के बाद भौंड़ा गांव में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। भरतपुर से भी अतिरिक्त पुलिसकर्मी भेजे गए हैं, ताकि दोबारा कोई झगड़ा न हो। पुलिस घटना के दौरान मौजूद लोगों और दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही। भरतपुर पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं।

पूर्व विधायक अतर सिंह पर हमले से पहले का वीडियो वायरल

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इसमें क्रेशर प्लांट के पास पूर्व विधायक भड़ाना और कुछ लोगों के बीच बहस होने का दावा किया जा रहा। हालांकि, वीडियो की पूरी परिस्थितियां और उसमें मौजूद सभी लोगों की पहचान की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस वीडियो की पुष्टि करने में जुटी है और जांच में इसे भी शामिल किया जाएगा।

राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका: 400 से अधिक नेता-कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल, डोटासरा का दावा- जनता अब बहकावे में नहीं आएगी | Big blow to BJP in Rajasthan: Over 400 leaders-workers join Congress, Dotasra claims public won't be fooled anymore
राजस्थान में भाजपा के 400 से ज्यादा लोग कांग्रेस में शामिल, डोटासरा बोले- जनता अब इनके बहकावे में नहीं आएगी
11 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
जयपुर में कांग्रेस ने भाजपा से जुड़े 400 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं के पार्टी में शामिल होने का दावा किया है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा के संकल्प पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया और कुछ अधिकारियों पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।

पुलिस जांच में किन सवालों के जवाब मिलने बाकी?

इस मामले में सबसे अहम सवाल है कि रविवार शाम क्रेशर प्लांट पर मारपीट की शुरुआत कैसे हुई? दूसरा सवाल यह है कि क्रेशर प्लांट और रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में पहले क्या शिकायतें हुई थीं? प्रशासन ने उन पर क्या कार्रवाई की थी और प्लांट दोबारा शुरू करने को लेकर क्या स्थिति थी।

इसके अलावा कमलेश के फायरिंग के आरोप की भी पुष्टि होना बाकी है। पोस्टमॉर्टम और दूसरी मेडिकल जांच से मौत का कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल यह साफ है कि क्रेशर प्लांट को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। लेकिन किसने पहले हमला किया और मौत के लिए कौन जिम्मेदार है, इसका जवाब पुलिस जांच के बाद ही मिलेगा।
Tags:
  • Atar Singh Bhadana Death
  • पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना
  • भरतपुर
  • पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत
  • भरतपुर पुलिस
  • क्रेशर प्लांट को लेकर विवाद
  • Former MLA Atar Singh Bhadana
  • राजस्थान
मध्य प्रदेश के इस जिले में विशाल बरगद के नीचे सजता है मां चौसठ योगिनी का अनोखा दरबार, लगता है दाल-बाटी का भोग

By Kaushiki

मध्य प्रदेश के इस जिले में विशाल बरगद के नीचे सजता है मां चौसठ योगिनी का अनोखा दरबार, लगता है दाल-बाटी का भोग
मंदसौर साइबर ठगी में 9वां आरोपी अरेस्ट, नेपाल के कैसीनो में रची साजिश, पाकिस्तान तक जुड़े तार

By Aman Vaishnav

मंदसौर साइबर ठगी में 9वां आरोपी अरेस्ट, नेपाल के कैसीनो में रची साजिश, पाकिस्तान तक जुड़े तार
पूर्व विधायक अतर सिंह की हत्या पर उठे सवाल, कानून-व्यवस्था के पूरी तरह चरमरा जाने का सबूत- गहलोत

By Ashish Bhardwaj

पूर्व विधायक अतर सिंह की हत्या पर उठे सवाल, कानून-व्यवस्था के पूरी तरह चरमरा जाने का सबूत- गहलोत
डिप्टी कलेक्टर पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज, पत्नी ने लगाए 3 करोड़ मांगने के आरोप

By Harrison Masih

डिप्टी कलेक्टर पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज, पत्नी ने लगाए 3 करोड़ मांगने के आरोप
RPSC परीक्षा 13 से 16 अक्टूबर तक, एक घंटे पहले बंद होगी एंट्री; आधार कार्ड और एडमिट कार्ड जरूरी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

RPSC परीक्षा 13 से 16 अक्टूबर तक, एक घंटे पहले बंद होगी एंट्री; आधार कार्ड और एडमिट कार्ड जरूरी
कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पीछा नहीं छोड़ेगी, 26 नवंबर तक के विरोध कार्यक्रम तय

By Sanjay Gupta