14 जून तक भीषण गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, तंदूर बना श्रीगंगानगर

Abhilasha Saksena Chakraborty | Jun 12, 2025, 15:00 IST
Share
No relief from scorching heat
No relief from scorching heat

देश के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं, खासकर राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ जहां तेज धूप और लू का असर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 जून तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा

देश के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं जताई गई है। राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ सहित देश का एक बड़ा हिस्सा तेज धूप और लू की चपेट में बना रहेगा। मौसम विभाग द्वारा गुरुवार सुबह जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 14 जून तक पश्चिमोत्तर भारत और मध्य भारत के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में लगभग 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में देश का सबसे गर्म स्थान पश्चिमी राजस्थान का श्रीगंगानगर रहा, जहां तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बीते कुछ दिनों से पश्चिम राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में तेलंगाना के मेडक में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन राज्यों में लू चल सकती है

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 12 से 14 जून के बीच जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में हीट वेव यानी लू चलने की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में 12 और 13 जून को तेज़ और भीषण लू के हालात बन सकते हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए इन राज्यों के नागरिकों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

15 जून तक राहत नहीं

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान 43 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। 15 जून तक गर्म हवाओं से राहत की उम्मीद नहीं है। पश्चिमी राजस्थान में तीव्र लू चलने की आशंका जताई गई है, जबकि राज्य के अन्य भागों में भी गर्म हवाओं का असर बना रह सकता है।

यूपी, हरियाणा में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के ऊपर ऊपरी स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से 12 से 17 जून के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में तेज़ हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। इस अवधि में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। दोनों राज्यों में अनुमानतः 15.6 मिमी से लेकर 64.4 मिमी तक वर्षा दर्ज हो सकती है।

एमपी में कहीं तेज धूप तो कहीं हल्की बारिश

मध्य प्रदेश में इस समय मौसम के दो विपरीत रूप देखने को मिल रहे हैं। कहीं पर भीषण गर्मी अपना असर दिखा रही है, तो कुछ स्थानों पर बारिश राहत लेकर आई है। राजधानी भोपाल में बुधवार को मौसम में अचानक बदलाव आया। दिनभर तेज धूप और गर्मी के कारण तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, लेकिन रात होते-होते कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे वातावरण ठंडा और सुखद हो गया। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी रहा और आधा दर्जन से अधिक शहरों में तापमान 44 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में इसी प्रकार मौसम के उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है।

दो दिन में छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक

आगामी दो दिनों के भीतर विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ अन्य क्षेत्रों में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसूनी गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है, जिससे इन इलाकों में जल्द ही बारिश की शुरुआत हो सकती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मौसम विभाग
  • मध्य प्रदेश
  • भीषण गर्मी
  • हीट वेव
  • बारिश
  • लू
  • छत्तीसगढ़ में मानसून
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा