Rajasthan Top News: हाईकोर्ट से IAS शिखर अग्रवाल को राहत नहीं, ACB जांच पर रोक लगाने से इनकार

Ashish Bhardwaj | Published:
राजस्थान टॉप न्यूज
Rajasthan Top News
राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अनंता रिसॉर्ट में विला खरीद मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने उन्हें फिलहाल कोई राहत नहीं दी है। कोर्ट ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। साथ ही राज्य सरकार को तीन सप्ताह में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी।

राजस्थान टॉप न्यूज

हाईकोर्ट से IAS शिखर अग्रवाल को राहत नहीं, ACB जांच पर रोक लगाने से इनकार; 18 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अनंता रिसॉर्ट में विला खरीद मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने उन्हें फिलहाल कोई राहत नहीं दी है। कोर्ट ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। साथ ही राज्य सरकार को तीन सप्ताह में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 18 दिसंबर को होगी। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



59 लाख के विला 11 लाख में खरीदे, IAS शिखर अग्रवाल पर ACB की FIR; परिवार के नाम 64 संपत्तियां

राजस्थान के वरिष्ठ IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अनंता रिसॉर्ट में विला खरीद और कंपनी को सरकारी फायदा पहुंचाने के मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज की है। जांच में अब तक परिवार के नाम 64 विला और कॉटेज खरीदने की जानकारी सामने आई है। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट: एक और संदिग्ध महिला से पूछताछ, घटना से पहले पंजाब जाने के कारणों की हो रही जांच

श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट हुआ था। इस गंभीर मामले की जांच अब लगातार आगे बढ़ रही है। अब इस केस में एक और महिला जांच के घेरे में आ गई है।करीब 24 घंटे पहले हनुमानगढ़ से एक संदिग्ध महिला को लाया गया है। विभिन्न जांच एजेंसियों के अधिकारी उससे लगातार पूछताछ कर रहे हैं।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 7 साल के भीतर छोटी सजा मिलने पर भी कर्मचारी प्रमोशन के लिए होंगे योग्य

राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब काफी हद तक साफ हो गया है। राजस्थान हाईकोर्ट की फुल बेंच ने स्पष्ट किया है कि पिछले सात साल में परिनिंदा या बिना संचयी प्रभाव के एक वेतनवृद्धि रोकने जैसी छोटी सजा मिलने से कर्मचारी को प्रमोशन के लिए विचार किए जाने से नहीं रोका जा सकता।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



5.51 करोड़ की जमीन की रजिस्ट्री 8 लाख में, DLC दरों पर हाईकोर्ट सख्त; स्वतः लिया संज्ञान

राजस्थान में जमीनों की सरकारी दर और वास्तविक बाजार मूल्य के बीच बड़ा अंतर सामने आया है। जालोर में 5.51 करोड़ रुपए की जमीन की रजिस्ट्री महज 8 लाख रुपए में कराई गई। इस मामले ने राजस्थान हाईकोर्ट को भी चौंका दिया। अदालत ने कहा कि DLC दर और बाजार मूल्य में इतना बड़ा अंतर राज्य सरकार के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। ... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



ASI ने की हिस्ट्रीशीटर के साथ समुद्र किनारे की मौज-मस्ती, फोटो-वीडियो वायरल; SP ने सौंपी जांच

उदयपुर में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच नजदीकी का एक और मामला सामने आया है। सायरा थाने में तैनात ASI और तीन कॉन्स्टेबल के फोटो-वीडियो सामने आए हैं। इनमें पुलिसकर्मी दमन-दीव में हिस्ट्रीशीटर भंवर सिंह के साथ समुद्र किनारे नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में कॉन्स्टेबल हिस्ट्रीशीटर के कंधे पर हाथ रखे दिखाई दे रहा है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Tags:
  • IAS Shikhar Agarwal
  • आईएएस शिखर अग्रवाल
  • ACB Investigation
  • एसीबी जांच
  • Rajasthan High Court
  • हिस्ट्रीशीटर भंवर सिंह
  • राजस्थान हाईकोर्ट
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो