बॉर्डर पर जमीन खरीद में ब्लैक मनी की आशंका, 150 करोड़ की रजिस्ट्रियां जब्त
Jageshwar prasad | Jul 16, 2026, 15:36 IST
सीमावर्ती जिलों में 150 करोड़ की लैंड डील की रजिस्ट्रियां जब्त
आयकर विभाग ने राजस्थान के श्रीगंगानगर और जैसलमेर के रजिस्ट्रार कार्यालयों में गड़बड़ी पाई है। विभाग ने छापा मारकर 150 करोड़ से अधिक की संदिग्ध लैंड डील की रजिस्ट्रियां जब्त कीं। 170 फाइलों में PAN गायब था।
समझें क्या है पूरा मामला
- इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन, सीमा क्षेत्र में ब्लैक मनी पर नजर।
- सीमावर्ती जिलों में 150 करोड़ की लैंड डील की रजिस्ट्रियां जब्त।
- जैसलमेर में 170 रजिस्ट्रियों में पैन कार्ड गायब, नकद लेनदेन की आशंका।
- श्रीगंगानगर में 2 साल की 75 करोड़ की रजिस्ट्रियों में गड़बड़ी।
- 70% टैक्स और 10% पेनल्टी की चेतावनी, संदिग्ध सौदों पर नोटिस।
कार्रवाई में करीब 150 करोड़ रुपए से अधिक के संदिग्ध भूमि सौदों का रिकॉर्ड जब्त किया गया है। जैसलमेर में 170 लैंड डील की फाइलों में PAN (Permanent Account Number) कार्ड ही गायब था और भुगतान नकद में किया गया था।
श्रीगंगानगर में 2 साल की रजिस्ट्रियां जब्त हुई हैं जिनमें 75 करोड़ की गड़बड़ी की आशंका है। पाकिस्तान सीमा से सटे इन इलाकों में संदिग्ध विदेशी और ब्लैक मनी के निवेश को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी खतरा माना जा रहा है।
श्रीगंगानगर में 2 साल का रिकॉर्ड जब्त
इससे पहले अनूपगढ़ सब-रजिस्ट्रार कार्यालय की जांच में 75 करोड़ रुपए की संदिग्ध रजिस्ट्रियां सामने आई थीं, जिसके बाद कार्रवाई का दायरा श्रीगंगानगर तक बढ़ाया गया।
जैसलमेर में 170 फाइलों में PAN ही नहीं था
2 लाख से लेकर 50 लाख रुपए तक की इन रजिस्ट्रियों में बैंक ट्रांसफर की जगह पूरा भुगतान नकद किया गया था। यहां करीब 80 करोड़ से अधिक के संदिग्ध लेनदेन की आशंका है।
70% टैक्स तक की देनदारी
पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। फाइलों की मूल प्रतियां हासिल करने के लिए विभाग DIG (Deputy Inspector General) स्टाम्प को पत्र लिखेगा।
राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंता
इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना जा रहा है। गृह मंत्रालय के निर्देशों पर पहले बाड़मेर और बीकानेर में कार्रवाई हो चुकी है। अब श्रीगंगानगर और जैसलमेर को भी दायरे में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें:-
देश की सुरक्षा पर खतरा! शहजाद भट्टी के नेक्सस का राजस्थान ATS ने किया खुलासा
राजस्थान ATS ने 20 जिलों में की छापेमारी; पाक आतंकी भट्टी से जुड़े 60 संदिग्ध हिरासत में
जैश-ए-मोहम्मद की महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार, ऑनलाइन किया था धर्म परिवर्तन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA