एसएमएस स्टेडियम में आईपीएल की तैयारी शुरू, आरसीए ने मैदान सुधार का काम किया तेज

Ashish Bhardwaj | Jan 27, 2026, 15:44 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के सवाई मान सिंह स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मैचों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आरसीए और राज्य सरकार आईपीएल 2026 को लेकर गंभीर दिख रही हैं। स्टेडियम को इंटरनेशनल मापदंडो के अनुसार तैयार किया जा रहा है।

News In Short

  • आईपीएल के मैचों को लेकर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
  • आरसीए ने हालिया आयोजनों से खराब हुई मैदान और पिच की स्थिति सुधारने के लिए पूरी टीम उतार दी है।
  • आरसीए एडहॉक कमेटी ने साफ किया कि स्टेडियम के एमओयू को लेकर कोई विवाद नहीं है।
  • राज्य सरकार,बीसीसीआई और राजस्थान रॉयल्स लगातार संपर्क में हैं और आयोजन को लेकर गंभीर हैं।
  • चुनाव न होने के बावजूद आईपीएल मैच जयपुर में ही होने का भरोसा आरसीए ने जताया है।

News In Detail

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबलों को लेकर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में तैयारियां शुरू हो गई हैं। लंबे समय से आयोजनों के चलते बदहाल हुई स्टेडियम और मैदान की स्थिति को सुधारने के लिए राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने पूरी मशीनरी मैदान में उतार दी है। आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मैदान तैयार किया जा रहा है।



कई बड़े समारोह हुए है आयोजित

आरसीए एडहॉक कमेटी के कन्वीनर दीनदयाल कुमावत ने बताया कि हाल के महीनों में स्टेडियम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, भारतीय सेवा दिवस और गणतंत्र दिवस समारोह जैसे बड़े आयोजन हुए। इन आयोजनों के कारण मैदान, पिच और आउटफील्ड की स्थिति प्रभावित हुई हैं। इसे अब दोबारा क्रिकेट के अनुकूल बनाया जा रहा है।



क्रिकेट फ्रेंडली बना रहे है मैदान

आरसीए की तकनीकी टीम मैदान की घास, ड्रेनेज सिस्टम और पिच की मजबूती पर विशेष ध्यान दे रही है। पिच क्यूरेटर और ग्राउंड स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं कि आईपीएल स्तर के मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा और खेल की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। दर्शकों की सुविधा, स्टैंड्स की मरम्मत और बुनियादी ढांचे को भी दुरुस्त किया जा रहा है।



एमओयू को लेकर कोई विवाद नहीं

स्टेडियम के एमओयू को लेकर उठ रहे सवालों पर दीनदयाल कुमावत ने साफ कहा कि इस मुद्दे को बेवजह तूल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में बीजेपी सरकार है और खेल परिषद तथा आरसीए एडहॉक कमेटी दोनों का गठन सरकार द्वारा ही किया गया है। ऐसे में स्टेडियम के उपयोग को लेकर किसी भी तरह का प्रशासनिक या कानूनी विवाद नहीं है।



जरूरत पड़ी तो रेंट एग्रीमेंट भी होगा

कुमावत ने कहा कि यदि आईपीएल मुकाबलों के लिए आवश्यकता हुई तो एसएमएस स्टेडियम के लिए एमओयू या रेंट एग्रीमेंट किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। खेल परिषद के सचिव भी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि आईपीएल आयोजन को लेकर कोई विवाद नहीं है।



राज्य सरकार और आरसीए दोनों पूरी तरह गंभीर

जयपुर में आईपीएल मैच कराने को लेकर आरसीए और राजस्थान सरकार दोनों गंभीर हैं। बीसीसीआई और राजस्थान रॉयल्स के साथ लगातार संवाद किया जा रहा है। आरसीए का मानना है कि जयपुर क्रिकेट प्रेमियों के लिए आईपीएल का रोमांच एक बार फिर एसएमएस स्टेडियम में देखने को मिलेगा।



ये खबरें भी पढ़े:-

ईडी का बड़ा एक्शन: जयपुर और लुधियाना में पीएसीएल की 37 संपत्तियां अटैच



जयपुर की एसबीआई में हेराफेरी, बैंक को करोड़ों का चुना, एफआईआर दर्ज



रैंकिंग में जोधपुर की ऊँची छलांग, लेकिन फिसल गया जयपुर-अजमेर डिस्कॉम



विधायक निधि खर्च करने में राज्यवर्धन राठौड़ सबसे पीछे, जानें जयपुर के 19 विधायकों का हिसाब-किताब



Tags:
  • आईपीएल
  • बीसीसीआई
  • राजस्थान रॉयल्स
  • आरसीए
  • एसएमएस स्टेडियम