विधायक निधि खर्च करने में राज्यवर्धन राठौड़ सबसे पीछे, जानें जयपुर के 19 विधायकों का हिसाब-किताब

Ashish Bhardwaj | Jan 23, 2026, 17:37 IST
Share
vidhyak
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में विधायकों के कार्यकाल को 2 साल हो गए हैं। लेकिन, जयपुर के अधिकतर विधायकों ने विधायक निधि में से 50 प्रतिशत भी खर्च नहीं किए हैं। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सबसे कम खर्च करने वाले हैं।

News In Short

  • जयपुर के कई विधायकों ने अपने स्थानीय क्षेत्र विकास निधि का आधा भी खर्च नहीं किया।
  • खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 10 करोड़ रुपए की निधि में से केवल 92 लाख रुपए खर्च किए।
  • कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल ने 7.80 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किए।
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में 5.02 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को स्वीकृति दी।
  • विराट नगर के विधायक कुलदीप धनखड़ ने 7.59 करोड़ रुपए विकास कार्यों में खर्च किए हैं।

News In Detail

राजस्थान में विधायकों के कार्यकाल को दो साल पूरे हो चुके हैं। अफसोस है कि जयपुर के कई विधायकों ने अपने स्थानीय क्षेत्र विकास निधि (एमएलए लेड) का पूर्ण रूप से उपयोग नहीं किया है। आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि कुछ विधायकों ने अपने हिस्से की निधि का आधा भी खर्च नहीं किया है। इससे विकास कार्यों में पुरे नहीं हुए है।

सबसे कम खर्च करने वाले विधायक

जयपुर जिले में 19 विधायक हैं। लेकिन, इनमे से कई विधायकों ने अपनी निधि का 50 प्रतिशत तक खर्च नहीं किया हैं। इस निधि का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर विकास कार्यों को गति देना है। इस तरह के आंकड़े विधायकों की परफोरमेंस पर सवाल उठाते हैं।

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह का प्रदर्शन

राजस्थान सरकार में उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ हैं। वे जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने अपनी निधि का बहुत कम हिस्सा खर्च किया है। एक विधायक को विधायक निधि में एक साल में पांच करोड़ रुपए मिलते हैं। इस तरह उनके पास दो साल में 10 करोड़ रुपए की विधायक निधि है। अब तक उन्होंने केवल 92 लाख रुपए के कार्यों को ही स्वीकृति दी है। जो कि कुल राशि का सिर्फ 10 प्रतिशत है।

सबसे अधिक कार्य स्वीकृत वाले विधायक

वहीं, कुछ विधायक ऐसे हैं, जिन्होंने विधायक निधि का प्रभावी तरीके से उपयोग किया। कोटपूतली से भाजपा विधायक हंसराज पटेल ने अब तक 7.80 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को स्वीकृति दी है, जो सूची में पहले स्थान पर हैं। मालवीय नगर से भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने लगभग 7.61 करोड़ रुपए के कार्यों को स्वीकृत किया। इसी तरह विराटनगर से विधायक कुलदीप ने भी 7.60 करोड़ रुपए के कार्यों को स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री का योगदान

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से अब तक 5.02 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को स्वीकृति दी है। जो उनके दो साल के कुल विधायक कोष का लगभग 50 प्रतिशत है। वहीं, डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने विद्याधर नगर क्षेत्र में 7.21 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृतियां जारी की हैं। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने दूदू विधानसभा क्षेत्र में 5.87 करोड़ रुपए के कार्यों को मंजूरी दी है।

ये खबरें भी पढ़े:-

राजस्थान में शनिवार को होगी बसों की हड़ताल, जानें क्या है ऑपरेटरों के मांग

मध्यप्रदेश से राजस्थान तक: 23 जनवरी को मौसम के बिगड़े हालात, अलर्ट जारी!

विदेशी मेहमानों को कम रास आया राजस्थान, पर्यटकों की संख्या में 6 फीसदी आई कमी

जनगणना में पहली बार मिलेगा यह अधिकार, जानिए राजस्थान में पहला चरण कब से होगा शुरू

Tags:
  • राजस्थान
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • राज्यवर्धन सिंह राठौड़
  • विधानसभा
  • विधायक निधि
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग