रिटायरमेंट के बाद आईपीएस किशन सहाय की भावुक अपील, जयपुर में किराए पर चाहिए मकान
Jinesh Jain | Aug 01, 2026, 10:33 IST
आईपीएस किशन सहाय
राजस्थान के आईपीएस किशन सहाय की सोशल मीडिया पर एक पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है। इसमें उन्होंने रिटायरमेंट के बाद जयपुर में किराए पर मकान के लिए अपील की है।
ऐसे समझें पूरा मामला
- आईपीएस किशन सहाय की सोशल मीडिया पर एक पोस्ट चर्चा का विषय बनी।
- रिटायरमेंट के बाद उन्हें जयपुर में 3 बीएचके मकान की जरूरत है।
- आईपीएस किशन 31 जुलाई को भारतीय पुलिस सेवा की नौकरी से रिटायर हो गए।
- सोशल मीडिया पर यह चर्चा हो रही है कि क्या उनके पास खुद का मकान नहीं है।
अब रिटायरमेंट के बाद सरकारी आवास खाली करने की नौबत आई तो उन्होंने खुद के लिए आशियाने की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए किशन सहाय ने सोशल मीडिया पर एक अनोखी अपील पोस्ट की है। यह पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है।
क्या है पूर्व IPS की अपील?
उन्होंने लिखा कि मकान में कम से कम तीन कमरे होने चाहिए। इसमें से एक कमरा विशेष रूप से उनसे मिलने आने वाले लोगों के लिए हो। इसके साथ अटैच लेट-बाथ की सुविधा हो।
अपील में यह भी कहा कि मुलाकात करने आने वाले लोगों के लिए मकान में 2 से 3 गाड़ियों की पार्किंग जगह होनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा है कि यदि शर्तों में थोड़ी-बहुत कमी भी होगी तो भी काम चल जाएगा।
आईपीएस किशन सहाय
क्या इतनी लंबी सेवा के बाद भी अपना घर नहीं
अब तक वे सरकार द्वारा आवंटित आधिकारिक आवास में रह रहे थे। इसे नियम के मुताबिक रिटायरमेंट के बाद खाली करना होगा।
आईपीएस किशन सहाय
विवादों से रहा है पुराना नाता
एक महिला ने डाक के जरिए पुलिस को पत्र भेजा था। इसमें आरोप लगाया गया कि आईपीएस किशन सहाय ने शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिलहाल जयपुर पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।
दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद किशन सहाय ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया था। उन्होंने कहा था कि वे पिछले 10 साल से विज्ञानवाद का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। अंधविश्वास के खिलाफ बेबाकी से बोलते रहे हैं।
उनका दावा था कि अंधविश्वास में डूबे लोग उनके विज्ञानवाद को हजम नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए षड्यंत्र के तहत उन्हें बदनाम करने के लिए यह झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है।
चुनाव ड्यूटी से निलंबन
वे वहां गए तो सही, लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के अचानक जयपुर लौट आए। इसे चुनाव आयोग ने घोर लापरवाही माना। इसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था।
ऐसा रहा राजस्थान पुलिस में सफर
आईपीएस बनने के बाद वे टोंक जिले के एसपी रहे। इसके अलावा उन्होंने जीआरपी और क्राइम ब्रांच में भी एसपी के पद पर अपनी सेवाएं दीं।
सेवानिवृत्ति के समय वे पुलिस मुख्यालय में आईजी (मानवाधिकार प्रकोष्ठ) के पद पर तैनात थे, जहां से 31 जुलाई को वे आधिकारिक रूप से रिटायर हो गए।
ये खबर भी पढे़:-
आईएएस सीताराम और मेहता हुए रिटायर, नए अधिकारियों को दिया अतिरिक्त कार्यभार
खाली पेन का ढेर देख पास कर ली UPSC, 13वीं रैंक लाकर IAS बनीं मेधा आनंद
राजस्थान कांग्रेस में बड़ा विवाद, डोटासरा के तंज पर गहलोत की सफाई
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA