इज़राइल में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, 3500 पदों के लिए निकली भर्ती

Ashish Bhardwaj | May 22, 2026, 16:01 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में युवाओं के लिए विदेश में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। इजराइल में होम-केयरगिवर पद के लिए 3500 पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती में महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी।

News In Short

  • इजराइल में होम-बेस्ड केयरगिवर के 3500 पदों पर भर्ती निकाली गई।
  • चयनित उम्मीदवारों को हर महीने लगभग 2 लाख रुपए तक सैलरी मिलेगी।
  • भर्ती में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई, 90% सीटें महिलाओं के लिए।
  • आवेदन के लिए 10वीं पास और 990 घंटे का केयरगिविंग प्रशिक्षण प्रमाणपत्र अनिवार्य।
  • ऑनलाइन आवेदन गूगल फॉर्म के माध्यम से किए जा सकते हैं।

News In Detail

विदेश में नौकरी का सपना देख रहे राजस्थान के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इजराइल में होम-बेस्ड केयरगिवर के 3500 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने करीब 2 लाख रुपए तक सैलरी दी जाएगी।



भर्ती में प्राथमिकता

यह भर्ती राजस्थान और भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सहयोग से की जा रही है। इसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। कुल पदों में 90% सीटें महिलाओं के लिए और 10% पुरुषों के लिए निर्धारित हैं।



पात्रता और प्रशिक्षण आवश्यकताएं

भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 990 घंटे का केयरगिविंग प्रशिक्षण प्रमाणपत्र (Caregiving Training Certificate) होना जरूरी है। ऑनलाइन प्रशिक्षण भी मान्य है।



योग्यता और अनुभव

नर्सिंग, केयरगिविंग या संबंधित क्षेत्र का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी। जीएनएम, एएनएम, बीएससी नर्सिंग और पोस्ट-बेसिक बीएससी नर्सिंग कर चुके अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।



आयु सीमा, शारीरिक मानक और भाषा ज्ञान

उम्मीदवार की आयु सीमा 25 से 45 साल तय की गई है। पासपोर्ट की वैधता कम से कम 3 साल शेष होना अनिवार्य है। न्यूनतम लंबाई 1.5 मीटर और वजन 45 किलोग्राम होना चाहिए। भर्ती के लिए हिंदी और अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान जरूरी है।



आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार आज से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सरकारी गूगल फॉर्म (Google Form) https://qr1.me-qr.com/1fd7oiq9 पर आवेदन करना होगा। योग्य उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन इजराइल सरकार द्वारा किया जाएगा।



विशेष शर्तें और जिम्मेदारी

  • जिन्होंने पहले इजराइल में काम किया हो या जिनके परिवार के सदस्य वहां कार्यरत हों, वे आवेदन नहीं कर सकते।
  • राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम केवल सुविधा प्रदाता है।
  • अंतिम नियुक्ति की जिम्मेदारी पूरी तरह इजराइल सरकार की होगी।

ये भी पढे़:-

RUHS की 2015 से 2024 के बीच निकाली गईं सभी वैकेंसी हुईं निरस्त, RIMS का विजन कैसे होगा पूरा?



राज्यसभा चुनाव: बिट्टू जाएंगे गुजरात या राजस्थान से ही खेलेंगे दांव?



टाइगर को बचाने के लिए बिछाया कैमरों का जाल, शुरू होगा मेगा वैक्सीनेशन अभियान



नगर निगम कमिश्नर की कुर्सी कुर्क, 13 साल पुराने मामला में उठाया यह कदम





Tags:
  • इजराइल
  • भारत सरकार