नगर निगम कमिश्नर की कुर्सी कुर्क, 13 साल पुराने मामला में उठाया यह कदम

Ashish Bhardwaj | May 22, 2026, 13:45 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-22T134459.405
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के जयपुर नगर निगम में कमिश्नर की कुर्सी कुर्क की गई है। यह कुर्की जयपुर की एक अदालत के आदेश पर हुई है। यह मामला 13 साल पुराना है।

News In Short

  • जयपुर नगर निगम में कोर्ट के आदेश के बाद कमिश्नर की कुर्सी कुर्क की गई।
  • यह कार्रवाई 13 साल पुराने हाई कोर्ट आदेश का पालन न होने के कारण हुई।
  • चंद्रकांत नागर की याचिका पर कोर्ट ने नगर निगम को आवंटन पत्र जारी करने का निर्देश दिया था।
  • कोर्ट टीम और कानूनी अधिकारी नगर निगम मुख्यालय पहुंचे और दस्तावेजी कार्रवाई की।

News In Detail

राजस्थान की राजधानी जयपुर के नगर निगम में शुक्रवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब कोर्ट के आदेश पर कमिश्नर ओम कसेरा की कुर्सी कुर्क करने के लिए टीम पहुंची। यह मामला 13 साल पुराना है। इसमें राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश की पालना नहीं की गई थी। इस पर कोर्ट ने कमिश्नर की कुर्सी कुर्क करने के आदेश दिए।

13 साल पुराना है मामला

यह मामला 2013 का है। परिवादी चंद्रकांत नागर की याचिका पर राजस्थान हाई कोर्ट ने 26 सितंबर 2013 को नगर निगम को आवंटन पत्र जारी करने के निर्देश दिए थे। लेकिन 13 साल बाद भी निगम प्रशासन ने आदेश का पालन नहीं किया।

कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई

जयपुर महानगर की एससीजेएम-1 प्रथम कोर्ट (ACJM-1 Jaipur Metropolitan Court) ने चंद्रकांत नागर बनाम JDA और अन्य मामलों में एक्शन लेने का निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश के बाद सेल अमीन बाबूलाल शर्मा, डिक्रीदार रश्मिकांत नागर और अधिवक्ता संजय शर्मा नगर निगम मुख्यालय पहुंचे।

अदालत ने कुर्सी कुर्क करने के आदेश दिए

लगातार आदेशों की अवहेलना के बाद ACJM-1 जयपुर महानगर प्रथम कोर्ट (ACJM कोर्ट) ने 20 मई को नगर निगम कमिश्नर की कुर्सी कुर्क करने के आदेश दिए। अदालत ने कहा कि लंबे समय तक आदेश न मानना न्यायालय की अवमानना के समान है।

प्रशासन और कानूनी हलकों में हलचल

कोर्ट की कार्रवाई के बाद नगर निगम में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही। निगम अधिकारियों के बीच सवाल उठने लगे कि इतने सालों तक हाई कोर्ट के आदेश का पालन क्यों नहीं हुआ। कानूनी जानकार इसे सरकारी विभागों के लिए सख्त संदेश मान रहे हैं।

ये भी पढे़:-

गायब हुआ किलर फॉर्चूनर का आरोपी, अब जांच के लिए खाटू श्याम मंदिर पहुंची पुलिस

पंचायत व पालिका चुनाव टालने का पैंतरा फेल, हाई कोर्ट की सरकार को दो टूक- 31 जुलाई तक कराएं चुनाव

RPSC पेपर लीक में SOG का एक्शन, पूर्व सदस्य कटारा का ड्राइवर नादान सिंह गिरफ्तार

चतुर्थ श्रेणी भर्ती में जीरो कट ऑफ वाली मेरिट लिस्ट रद्द, हाई कोर्ट का अहम फैसला

Tags:
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • नगर निगम कमिश्नर
  • जयपुर नगर निगम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच