जयपुर में युवती को कार से रौंदने वाले आरोपी के गैंगस्टर से भी संबंध! जानिए कौन है आरोपी मंगेश और मृतका से क्या है कनेक्शन?
Pratibha Rana | Dec 28, 2023, 24:00 IST
जयपुर में युवती को कार से रौंदने वाले आरोपी के गैंगस्टर से भी संबंध! जानिए कौन है आरोपी मंगेश और मृतका से क्या है कनेक्शन?
जयपुर में कार से कुचलकर युवती की की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।
JAIPUR. जयपुर में रूह कंपा देने वाली घटना इस वक्त चर्चा में है। कार से कुचलकर युवती की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस ने कोई बड़ा खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि आरोपी के गैंगस्टर रितिक बॉक्सर से भी संबंध है। पुलिस का कहना है कि मंगेश का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
जानकारी के मुताबिक झुंझुनू का रहने वाला राजकुमार जाट (35), मध्यप्रदेश नीमच की रहने वाली उमा सुथार (25), जयपुर में रहने वाले मंगेश अरोड़ा (35) और श्रेया भारद्वाज (30) एक होटल में पार्टी करने के लिए आए थे। रातभर पार्टी करने के बाद सभी सुबह करीब 5 बजे जब होटल से बाहर निकले तो मामूली सी बात पर उनका झगड़ा हो गया। ये झगड़ा इतना बड़ गया कि गुस्से में आकर मंगेश ने राजकुमार और उमा पैटल पर गाड़ी चढ़ा दी।
दरअसल जयपुर के जवाहर सर्किल इलाके में एक युवक ने युवती को कार से कुचलकर मार डाला गया। उमा सुथार नाम की यह युवती अपने दोस्त राजकुमार के साथ एक होटल से बाहर निकली थी। इस होटल में खाना खाने के दौरान राजकुमार और मंगेश अरोड़ा नाम के एक युवक के साथ किसी आपत्तिजनक कमेंट को लेकर विवाद हो गया, शराब के नशे में धुत्त मंगेश ने होटल से बाहर निकलने के बाद राजकुमार और उमा पर गाड़ी चढ़ा दी। कार से कुचलने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। वहीं गंभीर घायल युवती उमा को अस्पतात पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि युवक राजकुमार गंभीर रूप से जख्मी है।
कहा जा रहा है कि आरोपी मंगेश अरोड़ा के गैंगस्टर रितिक बॉक्सर से भी कनेक्शन है। दिसंबर 2022 में जी-क्लब पर हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने मंगेश से पूछताछ की थी। इस घटना का मास्टरमाइंड गैंगस्टर रितिक बॉक्सर था।
आरोपी मंगेश अरोड़ा मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है। वह जयपुर के मानसरोवर इलाके में कपड़े का शोरूम चलाता है। जबकि मृतका नीमच जिले की रहने वाली है। वह जयपुर में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी। उमा के परिवार में कुल 5 लोग हैं। इनमें उनके पिता मोतीलाल सुथार, मां मंजू भाई सुथार, छोटी बहन दिया सुथार और भाई कुशल सुथार हैं। उसका परिवार दूसरों के खेतों में मजदूरी कर घर का खर्चा चलाता था।
पार्टी करने के लिए आए थे होटल
आपत्तिजनक कमेंट को लेकर हुआ था विवाद
आरोपी का है गैंगस्टर से कनेक्शन
मृतका का परिवार खेतीबाड़ी करके करता है गुजारा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava