Rajasthan Top News: झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत

Ashish Bhardwaj | Nov 02, 2026, 20:45 IST
Rajasthan Top News
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान भीषण हादसा हो गया। कदम कुंड मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में जुटी रोड़ी मिलाने वाली मशीन अचानक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। मशीन में करंट फैलते ही वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

राजस्थान टॉप न्यूज

झुंझुनूं के उदयपुरवाटी में करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 लड़ रहे हैं जिंदगी और मौत से

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र के छापोली गांव में सड़क निर्माण के दौरान भीषण हादसा हो गया। कदम कुंड मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य में जुटी रोड़ी मिलाने वाली मशीन अचानक ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गई। मशीन में करंट फैलते ही वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



40 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल और उनकी पत्नी प्रशाखा माथुर को नोटिस, सरकार ने 7 दिन में मांगा जवाब

राजस्थान में IAS शिखर अग्रवाल और उनकी IPS पत्नी प्रशाखा माथुर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 40 विला-कॉटेज खरीद मामले में कार्मिक विभाग ने दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। विभाग ने संपत्तियों के लेन-देन और सालाना अचल संपत्ति रिटर्न (IPR) में दी गई जानकारी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



राजस्थान पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में 27 जिलों में कल वोटिंग, 1 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे फैसला

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के लिए मंगलवार, 3 नवंबर को मतदान होगा। इस चरण में 27 जिलों के मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों को चुनेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके लिए सोमवार को मतदान दल अपने-अपने निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना हो रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



जयपुर में 2 करोड़ के GPS उपकरण चोरी, कंपनी के 2 कर्मचारी गिरफ्तार; 4826 फर्जी ऑर्डर बनाकर बेचे डिवाइस

जयपुर में कंपनी के शिपिंग सिस्टम का दुरुपयोग कर करीब 2 करोड़ रुपए के GPS उपकरण चोरी करने का मामला सामने आया है। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने रविवार रात मामले का खुलासा करते हुए कंपनी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने पुराने ग्राहक की ID का इस्तेमाल कर 4826 फर्जी ऑर्डर बनाए और करीब 4500 उपकरण अलग-अलग पते पर मंगवाकर बाजार में कम कीमत पर बेच दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से GPS डिवाइस, एंटीना, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें



IAS टीना डाबी को हाईकोर्ट से राहत, अवमानना मामले में कोर्ट ने अपील की खारिज

टोंक जिला कलेक्टर आईएएस टीना डाबी से जुड़े अवमानना मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने अपील के अधिकार को लेकर कानूनी स्थिति स्पष्ट की है। कोर्ट ने सुखलाल धाकड़ की अपील को खारिज कर दिया है। खंडपीठ ने कहा कि केवल अवमानना याचिका खारिज होने से कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट्स एक्ट की धारा 19 के तहत अपील का अधिकार नहीं मिल जाता। इसके लिए अवमानना अदालत की ओर से दोषसिद्धि होना जरूरी है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Tags:
  • rajasthan
  • झुंझुनूं के उदयपुरवाटी
  • IAS शिखर अग्रवाल
  • प्रशाखा माथुर
  • पंचायतीराज चुनाव
  • GPS
  • IAS टीना डाबी
  • राजस्थान हाईकोर्ट