AIIMS जोधपुर में रेजिडेंट डॉक्टर की मौत के बाद हड़ताल, ₹5 करोड़ मुआवजे की मांग

Jyoti Mahender Bhardwaj | Sept 24, 2026, 11:41 IST
Share
जोधपुर AIIMS में डॉक्टरों की हड़ताल
जोधपुर AIIMS में डॉक्टरों की हड़ताल

जोधपुर AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टर की मौत के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू। डॉक्टरों ने ₹5 करोड़ मुआवजा, RDA मान्यता और ड्यूटी आवर्स तय करने समेत कई मांगें रखीं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जोधपुर AIIMS में डॉक्टरों की हड़ताल, ₹5 करोड़ मुआवजे की मांग।
  • रेजिडेंट की मौत के बाद भड़का आक्रोश, OPD सेवाएं ठप।
  • AIIMS में डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार, प्रशासन के सामने रखीं मांगें।
  • ₹5 करोड़ मुआवजा और RDA मान्यता, हड़ताल पर रेजिडेंट डॉक्टर।
  • डॉक्टर की मौत के बाद AIIMS में विरोध, इमरजेंसी सेवाएं जारी।
जोधपुर के AIIMS में एक रेजिडेंट डॉक्टर की मौत के बाद साथी डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। रेजिडेंट्स ने प्रशासन के सामने कई मांगें रखी हैं, जिनमें मृतक डॉक्टर के परिवार को 5 करोड़ मुआवजा, प्रशासन से सार्वजनिक माफी और संस्थान में कामकाज से जुड़े सुधार शामिल हैं।

ये हैं रेजिडेंट डॉक्टरों की प्रमुख मांगें

  • 5 करोड़ का मुआवजा: मृतक डॉक्टर के परिवार को आर्थिक सहायता और लागू लाभ दिए जाएं।
  • प्रशासन की सार्वजनिक माफी: घटना को लेकर प्रशासन सार्वजनिक रूप से जवाबदेही स्वीकार करे और माफी मांगे।
  • RDA और स्टूडेंट यूनियन की मान्यता: रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन और स्टूडेंट यूनियन को औपचारिक प्रतिनिधि निकाय के रूप में मान्यता दी जाए।
  • ड्यूटी आवर्स तय हों: रेजिडेंट डॉक्टरों के काम के घंटे, कार्यभार और वर्किंग कंडीशन को लेकर स्पष्ट व्यवस्था बनाई जाए।
  • जवाबदेही तय हो: डॉक्टरों ने घटना को लेकर संस्थागत स्तर पर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

OPD और इलेक्टिव OT बंद, इमरजेंसी सेवाएं जारी

हड़ताल के चलते नियमित OPD और इलेक्टिव ऑपरेशन थिएटर सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि इमरजेंसी OPD और इमरजेंसी सर्जरी सेवाएं जारी रखने की बात कही गई है, ताकि गंभीर मरीजों को जरूरी उपचार मिलता रहे।

क्या है पूरा मामला?

डॉ. राज नरेश यादव, एनेस्थीसिया विभाग के प्रथम वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर थे। 22 सितंबर को ड्यूटी के दौरान उन्हें अस्पताल परिसर के एक वॉशरूम में बेहोश पाया गया था। इसके बाद उन्हें इमरजेंसी विभाग ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य सबूत का इंतजार किया जा रहा है।

रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। एम्स प्रशासन की तरफ से रेजिडेंट डॉक्टरों की मांगों को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह खबरें भी पढ़ें...

कोचिंग इंस्टिट्यूट हटाने की पैरवी करने वाले एडवोकेट आर डी रस्तोगी को जान से मारने की धमकी

गोपालपुरा में जाम से व्यापारी बेहाल, JDA से कोचिंग संस्थानों को शिफ्ट करने की मांग

जयपुर अग्निकांड: मानव अधिकार आयोग सख्त, कलेक्टर-कमिश्नर से 13 बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट

Rajasthan Top News: निकायों में BJP का दबदबा, जयपुर अग्निकांड पर 13 सवाल

Tags:
  • AIIMS
  • मुआवजे की मांग
  • स्टूडेंट
  • इमरजेंसी
  • आर्थिक सहायता
राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बंद, फिर भी करोड़ों की फीस वसूली, निर्मल चौधरी बोले- पैसा कहां गया, हिसाब दे प्रशासन

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बंद, फिर भी करोड़ों की फीस वसूली, निर्मल चौधरी बोले- पैसा कहां गया, हिसाब दे प्रशासन
मूंगफली के बीजों में बड़ा फर्जीवाड़ा, 15 में से 14 नमूने फेल, किरोड़ीलाल मीणा ने दिए FIR के निर्देश

By Ashish Bhardwaj

मूंगफली के बीजों में बड़ा फर्जीवाड़ा, 15 में से 14 नमूने फेल, किरोड़ीलाल मीणा ने दिए FIR के निर्देश
राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने SIR को दी चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

By Amresh Kushwaha

राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने SIR को दी चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
कार्यालय में जम्हाई लेने वाले बाबू-अधिकारियों पर सरकार की नजर, आदत दूर भगाने कोर्स करवाएगा सामान्य प्रशासन विभाग

By VINAY VERMA

कार्यालय में जम्हाई लेने वाले बाबू-अधिकारियों पर सरकार की नजर, आदत दूर भगाने कोर्स करवाएगा सामान्य प्रशासन विभाग
रोडवेज बसों से एक साल में 148 हादसे, 60 मौतें, जयपुर में 13 चालान वाली बस दौड़ती रही, निगरानी पर सवाल

By Raghvendra Singh Rathore

रोडवेज बसों से एक साल में 148 हादसे, 60 मौतें, जयपुर में 13 चालान वाली बस दौड़ती रही, निगरानी पर सवाल
झाड़ू से ही बीजेपी-कांग्रेस को किया जा सकता है साफ-नरेश मीणा, मांगा अरविंद केजरीवाल से पार्टी सिंबल

By Ashish Bhardwaj

झाड़ू से ही बीजेपी-कांग्रेस को किया जा सकता है साफ-नरेश मीणा, मांगा अरविंद केजरीवाल से पार्टी सिंबल
राहुल गांधी के आयोजन में 30 शर्तें लगाने वाले डीसीपी पंडाल के लिए धमकाते नजर आए, हाईकोर्ट में पेश

By Sanjay Gupta

राहुल गांधी के आयोजन में 30 शर्तें लगाने वाले डीसीपी पंडाल के लिए धमकाते नजर आए, हाईकोर्ट में पेश