जोधपुर में चलती बस से गिरकर युवक की मौत, टॉयलेट जाने के दौरान खुले गेट से नीचे गिर गया था
Jyoti Mahender Bhardwaj | Oct 14, 2026, 13:13 IST
बीकानेर से नाथद्वारा जा रही बस से गिरकर 32 साल के कृष्णा माधवानी की मौत हो गई।
बीकानेर से नाथद्वारा जा रही बस से गिरकर 32 साल के कृष्णा पी माधवानी की मौत हो गई। हादसा जोधपुर में IIT के गेट नंबर 2 के पास रात करीब एक बजे हुआ। बताया जा रहा है कि युवक बस में वॉशरूम जा रहा था। इसी दौरान वह चलती बस से नीचे गिर गया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जोधपुर। बीकानेर से नाथद्वारा जा रहे 32 साल के युवक की चलती बस से गिरने पर मौत हो गई। युवक बस में बने वॉशरूम की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बस का आगे का मुख्य गेट खुला होने के कारण वह सड़क पर गिर गया। हादसे में उसके सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। पिता और बस में मौजूद अन्य लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा जोधपुर कमिश्नरेट के करवड़ थाना क्षेत्र में हुआ।
करवड़ थाना अधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि मृतक युवक कृष्णा पी. माधवानी (32) बीकानेर के वल्लभ गार्डन का रहने वाला था। उसके पिता पुरुषोत्तम माधवानी ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि 12 अक्टूबर की रात वह अपने बेटे कृष्णा के साथ नाथद्वारा जाने के लिए मिलन ट्रैवल एजेंसी की बस में सवार हुए थे। बस का नंबर AR 11 C 9200 था। बस रात करीब 9 बजे बीकानेर से रवाना हुई थी। सफर के दौरान कृष्णा बस की दूसरी सीट पर सो रहा था।
मृतक के पिता की रिपोर्ट के मुताबिक, रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच बस जोधपुर में आईआईटी के गेट नंबर 2 के पास पहुंची थी। इसी दौरान कृष्णा वॉशरूम जाने के लिए अपनी सीट से उठा। आरोप है कि बस का मुख्य गेट खुला हुआ था। बस की रफ्तार तेज होने के कारण कृष्णा खुले गेट से नीचे सड़क पर गिर गया।
अचानक हुए इस हादसे में कृष्णा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। पिता और बस में मौजूद दूसरे लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सफर के दौरान हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
युवक की मौत के बाद शव को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर करवड़ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई।
कृष्णा के पिता पुरुषोत्तम माधवानी की रिपोर्ट पर पुलिस ने बस ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मामले में बस के खुले गेट और तेज रफ्तार को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पिता के साथ नाथद्वारा जा रहा था युवक
रात 1 से 1:30 बजे के बीच हुआ हादसा
अचानक हुए इस हादसे में कृष्णा के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। पिता और बस में मौजूद दूसरे लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सफर के दौरान हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा शव
बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज
जिस पर भागीरथपुरा कांड में थे लापरवाही के आरोप, उस आईएएस रोहित सिसोनिया को बनाया रायसेन कलेक्टर, कांग्रेस हमलावर
By CHAKRESH
SI भर्ती विवाद: धरने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल के आवास पहुंचे, आज होगी मुलाकात
By Raghvendra Singh Rathore
NSUI की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला और महिला-पुलिसकर्मी में मारपीट, VIDEO हुआ वायरल
By Ashish Bhardwaj
Raipur Digital Arrest: NIA अधिकारी बनकर 62 साल की महिला से लाखों की ठगी, 5 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट
By Harrison Masih
जय विलास पैलेस के जिस रानी महल में बसता है ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिल, उसमें आया कितना बिल!
By Ratan Kumar Mishra
जयपुर के 15 साल के ध्रुव शर्मा ने कम उम्र में हासिल किए 2 मेडिकल पेटेंट, रंगों से होगी सेहत और दवाओं की जांच
By Jyoti Mahender Bhardwaj
MPPSC पहुंचे अनारक्षित उम्मीदवार, हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी देकर मांगा 100 फीसदी रिजल्ट
By Sanjay Gupta