पूर्व विधायक अतर सिंह की हत्या पर उठे सवाल, कानून-व्यवस्था के पूरी तरह चरमरा जाने का सबूत- गहलोत

Ashish Bhardwaj | Updated:
Share
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के हत्याकांड ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। इस घटना के बाद से चारोंतरफ से नेताओं के बयान सामले आ रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोट ने इस पर चिंता व्यक्त की है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की गहन जांच जारी है।

भरतपुर में हुई पूर्व विधायक की मौत ने राजस्थान की राजनीति को गर्मा दिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर चारोतरफ से हमला हो रहा है। इस पर नेताओं के बयान भी सामने आ रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये है।

इसी बीच पूर्व विधायक के पार्थिव शरीर को पोस्टमॉर्टम के बाद हरियाणा के फरीदाबाद के पाली गांव ले जाया गया है। वहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएंगा। पत्नी कमलेश, दोनों बेटियां और परिवार की अन्य महिलाएं पाली रवाना हो गए है।

अशोक गहलोत ने उठाये सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने भजनलाल शर्मा पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में भाजपा के पूर्व विधायक श्री अतर सिंह भड़ाना की हत्या हो गई। यह राजस्थान में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह चरमरा जाने का सबूत है। जब एक पूर्व विधायक को दिनदहाड़े 70-80 लोग घेरकर मार दें, तो आम आदमी का तो राम ही रखवाला है इस राज में।

अशोक गहलोत
अशोक गहलोत

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी जताया शोक

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अतरसिंह भड़ाना के निधन पर शोक व्यक्त किया है। देवनानी ने कहा कि अतर सिंह भड़ाना का निधन दुःखी हु। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। देवनानी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

प्रहलाद गुंजल ने भी पुलिस पर उठाए सवाल

पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि खतरे की जानकारी पहले ही दी गई थी। इसके बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।

गुंजल के अनुसार समय रहते कार्रवाई होती तो घटना रोकी जा सकती थी। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए हैं। इस तरह प्रहलाद गुंजल पुलिस पर सवाल उठाकर सुरक्षा इंतजाम को कठघरे में ले आए। उनके आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच से होनी बाकी है।

टीकाराम जूली ने मांगी निष्पक्ष जांच

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भड़ाना की मौत पर दुख जताया। टीकाराम जूली निष्पक्ष जांच की मांग के साथ सरकार पर भी बरसे। उन्होंने पूछा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण क्यों नहीं हो रहा। जूली ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार को न्याय की मांग की।

टीकाराम जुली
टीकाराम जुली

राजस्थान कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने भी पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि विवाद की जानकारी पहले से थी। फिर भी समय पर सुरक्षा इंतजाम नहीं हुए।

शर्मा ने पुलिस के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप भी लगाया। उन्होंने दबाव में काम करने की बात भी कही। इन आरोपों पर प्रशासन का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।

पूर्व विधायक की हमले में हुई थी मौत

भरतपुर जिले में बयाना पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत हो गई। रविवार शाम भौंड़ा गांव में उन पर हमला हुआ था। आरोप है कि 70 से 80 लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया। क्रेशर प्लांट को लेकर पुराना विवाद इसकी वजह बताया जा रहा है।

क्रेशर चालू कराने पहुंचे थे भड़ाना

पत्नी कमलेश के मुताबिक, भड़ाना रविवार शाम करीब 6:30 बजे भौंड़ा गांव पहुंचे थे। वहां उनकी क्रेशर खनन लीज है। इसी दौरान ग्रामीणों से विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद उन पर हमला कर दिया गया।

हमले में उनके सहयोगी गगन शर्मा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। अतर सिंह भड़ाना (Atar Singh Bhadana) को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन उन्हें जयपुर के एसएमएस (SMS – Sawai Man Singh) हॉस्पिटल के लिए रैफर कर दिया गया।

एक साल से बंद था क्रेशर प्लांट

पुलिस के अनुसार, क्रेशर प्लांट करीब एक साल से बंद था। भड़ाना इसे दोबारा शुरू कराने की कोशिश कर रहे थे। इसी मुद्दे पर ग्रामीणों और प्लांट संचालक के बीच तनाव था।

भरतपुर: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की क्रेशर पर हमले के बाद मौत, ग्रामीणों पर आरोप | Bharatpur: Former MLA Atar Singh Bhadana Dies After Attack at Crusher, Villagers Accused
भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में FIR दर्ज, 35-40 लोग नामजद, आरोपियों की तलाश तेज
12 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
भरतपुर में क्रेशर प्लांट को लेकर हुए विवाद में पूर्व विधायक और भाजपा नेता अतर सिंह भड़ाना पर हमला हुआ था, जिसमें उनकी मौत हो गई। उनके एक सहयोगी भी गंभीर घायल हैं। पत्नी कमलेश की शिकायत पर पुलिस ने 35 से 40 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चार साल पुराना विवाद कैसे भड़का?

वैर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, करीब चार साल पहले भी झगड़ा हुआ था। तब भी ग्रामीण और क्रेशर संचालक आमने-सामने थे। क्रेशर तक जाने वाले रास्ते पर भी विवाद चल रहा था।

ग्रामीणों ने चारागाह जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया था। उन्होंने अवैध खनन के आरोप भी लगाए थे। इन आरोपों की पुष्टि जांच और रिकॉर्ड से होना अभी बाकी है।

जयपुर: CBI-RBI अधिकारी बनकर ठगों ने 90 वर्षीय पूर्व जज से ठगे 2.5 करोड़, असम से एक गिरफ्तार | Jaipur: 90-year-old former judge defrauded of 2.5 crore by thugs posing as CBI-RBI officers, one arrested from Assam
जयपुर में 90 साल के पूर्व जज से 2.5 करोड़ की ठगी, CBI-RBI अधिकारी बनकर किया डिजिटल अरेस्ट
12 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
जयपुर में ठगों ने एक 90 वर्षीय पूर्व जिला जज को CBI और RBI अधिकारी बनकर ठगा। पीड़ित को मुंबई में 50 करोड़ रुपए के हवाला ट्रांजेक्शन में शामिल होने की धमकी दी गई। इसी डर के चलते उन्होंने कई बार पैसे अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए। पुलिस ने असम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और 42 लाख रुपए होल्ड करवाए हैं।

धरने के बाद हिंसा

स्थानीय लोग इस मुद्दे पर कई बार धरना दे चुके थे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ग्रामीण क्रेशर दोबारा चालू करने का विरोध कर रहे थे। रविवार को यही विवाद हिंसक हो गया।

भौंड़ा गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

घटना के बाद पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।

राजस्थान में प्रशासनिक अव्यवस्था: 89 अधिकारी दोहरी जिम्मेदारी में, 24 अफसर बिना काम के एपीओ | Administrative Chaos in Rajasthan: 89 Officers with Dual Responsibilities, 24 Officers APO Without Work
राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में अजब हाल: 89 अफसरों पर अतिरिक्त काम, 24 एपीओ; कई 30 दिन से ज्यादा खाली
11 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में 89 आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और आरएएस अफसरों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी है। कुछ अफसर 6 से 8 विभागों का काम संभाल रहे हैं। 24 अफसर एपीओ की स्थिति में हैं और कोई नियमित जिम्मेदारी नहीं है। एपीओ नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इस असंतुलन से पूरे प्रशासन पर असर पड़ सकता है।

Tags:
  • अतर सिंह भड़ाना
  • पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत
  • बयाना पूर्व विधायक
  • टीकाराम जूली निष्पक्ष जांच
  • प्रहलाद गुंजल पुलिस पर सवाल
  • राजस्थान कानून व्यवस्था
  • Atar Singh Bhadana
  • Bayana former MLA
जयपुर की 22 पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा, 16 जगह प्रधान बनाए; BJP को 4 और RLP को 2 सीटें

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की 22 पंचायत समितियों में कांग्रेस का दबदबा, 16 जगह प्रधान बनाए; BJP को 4 और RLP को 2 सीटें
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, शराब घोटाले में अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा...

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें, शराब घोटाले में अपर कलेक्टर के बंगले पर ईडी का छापा...
दिग्गजों के गढ़ में किसका चला जादू? CM के सांगानेर में RLP, गहलोत के जोधपुर में कांग्रेस ने मारी बाजी

By Raghvendra Singh Rathore

दिग्गजों के गढ़ में किसका चला जादू? CM के सांगानेर में RLP, गहलोत के जोधपुर में कांग्रेस ने मारी बाजी
देवास में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: उद्योग महाप्रबंधक सस्पेंड, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी, ठेकेदार पर 1 लाख की पेनल्टी

By Sandeep Kumar

देवास में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन: उद्योग महाप्रबंधक सस्पेंड, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रोकी, ठेकेदार पर 1 लाख की पेनल्टी
SDM कार्यालय में इनोवा से आने वाले बाबू मनीष पर लोकायुक्त में केस, मांगी थी 2.50 लाख की रिश्वत

By Sanjay Gupta

SDM कार्यालय में इनोवा से आने वाले बाबू मनीष पर लोकायुक्त में केस, मांगी थी 2.50 लाख की रिश्वत
इंदौर सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ प्रदर्शन

By Sanjay Gupta

इंदौर सब्जी मंडी विवाद में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद, शांतिपूर्ण तरीके से हुआ प्रदर्शन
राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता